facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अदाणी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट और एसीसी की पूरी हिस्सेदारी खरीदी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:31 PM IST

स्विटजरलैंड की कंपनी होलिज्म ने अंबुजा सीमेंट और उसकी सहायक कंपनी एसीसी (ACC) को अदाणी ग्रुप को बेच दिया है। जिसके परिणामस्वरुप होलिज्म कंपनी को 6.4 अरब का कैश प्राप्त हुआ है। 
होलिज्म कंपनी ने कहा कि यह लेनदेन कंपनी की बैलेंस सीट को मजबूत करेगा। इसके अलावा कंपनी की अधिग्रहण रणनीति को आगे जारी रखने में मदद प्रदान करेगा। अभी हाल ही में कंपनी ने 5 अरब स्विश फ्रैंक का निवेश सोल्यूशन्स और उत्पाद में किया है।  

होलिज्म के सीईओ Jan Jenisch ने कहा कि  मैं अपने 10,700 भारतीय सहयोगियों का धन्यवाद करना चाहता हूं । जिन्होंने अपने अथक समर्पण और विशेषज्ञता के साथ वर्षों से हमारे व्यवसाय के विकास में एक आवश्यक भूमिका निभाई है। मुझे विश्वास है कि अदानी ग्रुप उनके लिए और साथ ही हमारे ग्राहकों के लिए भविष्य में फलने-फूलने के लिए सही जगह है। 
उन्होंने आगे कहा कि यह विनिवेश टिकाऊ निर्माण और इनोवेशन के क्षेत्र में कंपनी का वैश्विक नेता बनने की ओर अगला कदम है। यह निर्णय  हमारी कंपनी की बैलेंस सीट को मजबूत करेगा और हमारी अधिग्रहण रणनीति को जारी रखने में मदद प्रदान करेगा। 

इस लेन-देन में अंबुजा सीमेंट में होलिज्म की पूरी 63.11 फीसदी हिस्सेदारी शामिल है। जो ACC  में 50.05 फीसदी  की हिस्सेदारी रखती है। इसके अलावा ACC  में इसकी 4.48 फीसदी की  प्रत्यक्ष हिस्सेदारी भी है।
 

First Published - September 16, 2022 | 5:06 PM IST

संबंधित पोस्ट