facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Adani Group ने अंबुजा सीमेंट्स, ACC में 13 अरब डॉलर की हिस्सेदारी गिरवी रखी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:18 PM IST

Adani Group ने अंबुजा सीमेंट्स और ACC में 13 अरब डॉलर मूल्य की अपनी पूरी हिस्सेदारी गिरवी रख दी है। समूह ने दोनों कंपनियों का 6.5 अरब डॉलर में कुछ दिन पहले ही अधिग्रहण पूरा किया था। 
शेयर बाजारों को मंगलवार को बताया गया कि उद्योगपति गौतम अडाणी के नेतृत्व वाले समूह ने अंबुजा सीमेंट्स में अपनी 63.15 प्रतिशत हिस्सेदारी और ACC में 56.7 प्रतिशत हिस्सेदारी (जिसमें से 50 प्रतिशत अंबुजा के पास है) को डॉयच बैंक एजी की हांगकांग शाखा को सौंप दिया है। कंपनी ने कहा कि यह ‘‘कुछ उधारदाताओं और अन्य वित्त सहयोगियों के फायदे के लिए है।’’ अडाणी समूह की अगले पांच वर्षों में सीमेंट विनिर्माण क्षमता को दोगुना कर 14 करोड़ टन करने की योजना है। 

अडाणी ने मॉरीशस स्थित विशेष उद्देश्य इकाई एंडेवर ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (ETIL) के माध्यम से इन दो कंपनियों का अधिग्रहण किया है। अडाणी समूह ने पिछले हफ्ते 6.5 अरब डॉलर में अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी के अधिग्रहण को पूरा करने की घोषणा की थी। इसमें दो कंपनियों में स्विस प्रमुख होल्सिम की हिस्सेदारी की खरीद और बाद में शेयरधारकों को खुली पेशकश शामिल है। 
गौतम अडाणी ने इस सप्ताह की शुरुआत में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा था कि उनके समूह की सीमेंट निर्माण क्षमता को दोगुना करने और देश में सबसे अधिक लाभदायक विनिर्माता बनने की योजना है। बीएसई पर अंबुजा सीमेंट्स का शेयर मंगलवार को 574.10 रुपये और एसीसी लिमिटेड का शेयर 2,725.70 रुपये पर बंद हुआ था।

First Published - September 21, 2022 | 1:59 PM IST

संबंधित पोस्ट