facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

राजस्थान में 40 हजार लोगों को राेजगार देगा अदाणी समूह

Last Updated- December 11, 2022 | 2:00 PM IST

अदाणी समूह राजस्थान में अगले 5-7 साल में नवीकरणीय ऊर्जा समेत विभिन्न क्षेत्रों में 65,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शुक्रवार को राजस्थान निवेश सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में कहा, ‘हम राज्य में सभी मौजूदा और भविष्य की परियोजनाओं में अगले 5-7 साल में 65,000 करोड़ रुपये निवेश की उम्मीद कर रहे हैं। इससे प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार के 40,000 मौके तैयार होंगे।’ 

सीमेंट विनिर्माण क्षमता दोगुना करेंगी अदाणी समूह

अदाणी ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा में 10,000 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं क्रियान्वयन के विभिन्न स्तर पर हैं। इसमें 50,000 करोड़ रुपये निवेश किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने राज्य में हाइब्रिड परियोजना (पवन और सौर) का वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया है।’ उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा समूह राज्य में सीमेंट विनिर्माण क्षमता को दोगुना करने के लिए 7,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने हाल में अंबुजा सीमेंट और एसीसी का अधिग्रहण किया है।  

राजस्थान तेजी से विकास करेगा- अदाणी

 अदाणी ने कहा कि राज्य की अन्य परियोजनाओं में जयपुर हवाई अड्डे को वैश्विक स्तर की सुविधाओं वाला बनाना, पीएनजी एवं सीएनजी के आपूर्ति नेटवर्क का विकास तथा स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता को तेजी से बढ़ाना शामिल है। उन्होंने कहा कि उत्पादित नवीकरणीय ऊर्जा के लिए नई पारेषण परियोजना का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की अनूकूल औ्दयोगिक नीतियों से राज्य निश्चित रूप से तेजी से विकास करेगा। 

 

First Published - October 7, 2022 | 2:36 PM IST

संबंधित पोस्ट