facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अगले 10 साल में 1 हजार मेगावॉट के डेटा सेंटर खोलेगा अदाणी समूह

Last Updated- December 11, 2022 | 4:13 PM IST

अदाणी समूह की कंपनी अदाणीकनेक्स की योजना 10 साल में 1,000 मेगावॉट के डाटा केंद्र बनाने की है। यह देश में उद्योग के मौजूदा आकार का दोगुना है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अदाणीकनेक्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं डाटा केंद्र कारोबार प्रमुख संजय भूटानी ने कहा कि कंपनी के पहले सात डाटा केंद्र मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे में बनाए जाएंगे। 

भूटानी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम 1,000 मेगावॉट के डाटा केंद्र बना रहे हैं। अभी उद्योग का आकार 550 मेगावॉट है। हमारी कारोबारी योजना अगले एक दशक में 1,000 मेगावॉट के डाटा केंद्र बनाने की है।’’ 
 
डाटा केंद्रों की क्षमता का आकलन उनके द्वारा खपत की जाने वाली बिजली के आधार पर किया जाता है। बाजार शोध कंपनी एरिज्टन के अनुसार, 2021 में भारत में डाटा केंद्रों का बाजार 447 मेगावॉट था। यह मूल्य के हिसाब से 10.9 अरब डॉलर बैठता है। भूटानी ने बताया कि पहले सात डाटा केंद्र छह शहरों में स्थापित किए जाएंगे जिनकी क्षमता 450 मेगावॉट की होगी। ये अगले तीन साल में अस्तित्व में आएंगे। वहीं 550 मेगावॉट के अन्य डाटा केंद्र दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में खोले जाएंगे। 
इनपुट- भाषा

 

First Published - August 28, 2022 | 1:23 PM IST

संबंधित पोस्ट