facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अडाणी ट्रांसमिशन बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में, एलआईसी सूची से बाहर

Last Updated- December 11, 2022 | 4:08 PM IST

अडाणी ट्रांसमिशन बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के लिहाज से 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में शामिल हो गई है। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) इस सूची से बाहर हो गई है। अडाणी ट्रांसमिशन 4.43 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में नौवें स्थान पर आ गई है।
बीएसई में कंपनी का शेयर मंगलवार को 3.05 प्रतिशत बढ़कर 3,971.65 रुपये पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह अपने 52 सप्ताह के सबसे ऊंचे स्तर 4,041.90 रुपये पर भी पहुंचा था। इसी के साथ अडाणी ट्रांसमिशन का बाजार पूंजीकरण 4,43,034.65 करोड़ रुपये हो गया है। इस साल कंपनी के शेयर में अबतक 129.19 प्रतिशत का उछाल आया है।
शीर्ष कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 17,85,412.57 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी है। इसके बाद 11,75,140.94 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और 8,26,633.55 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ एचडीएफसी बैंक का स्थान है।
वहीं, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनीलीवर का बाजार पूंजीकरण क्रमश: 6,28,296.46 करोड़ रुपये और 6,24,756.32 करोड़ रुपये है। इसके साथ, एलआईसी शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची से बाहर हो गयी है। यह अब 4,26,020.22 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ 11वें स्थान पर है। 

First Published - August 30, 2022 | 8:08 PM IST

संबंधित पोस्ट