facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अदाणी की होगी महान लाइन

Last Updated- December 11, 2022 | 6:27 PM IST

स्वतंत्र बिजली उत्पादक एस्सार पावर ने 1,913 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर अपनी दो ट्रांसमिशन लाइनों में से एक को बेचने के लिए अदाणी ट्रांसमिशन के साथ समझौता किया है।
एस्सार पावर ट्रांसमिशन कंपनी (ईपीटीसीएल) की तीन भारतीय राज्यों में 465 किलोमीटर लंबी ट्रांसमिशन लाइन हैं। एस्सार समूह द्वारा बेची जाने वाली परिसंप​त्तियां 400 केवी इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन लाइन है और यह मध्य प्रदेश के महान पावर स्टेशन से छत्तीसगढ़ पूलिंग सबस्टेशन में सीपत से जुड़ी हुई है। यह परियोजना सीईआरसी विनियमित रिटर्न फ्रेमवर्क के तहत संचालित की जाती है।
अदाणी ट्रांसमिशन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्या​धिकारी अनिल सरदाना ने कहा, ‘एस्सार की ट्रांसमिशन परिसंप​त्तियों का अ​धिग्रहण मध्य भारत में एटीएल की उप​स्थिति को मजबूत बनाएगा। इस अ​धिग्रहण के साथ एटीएल समय से पहले अपना 20,000 किलोमीटर का लक्ष्य हासिल करने की राह पर तेजी से बढ़ रही रही है।  हम ग्रिड मजबूती के मोर्चे पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं और अपने हितधारकों को टिकाऊ, भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा समाधान मुहैया करा रहे हैं। यह अ​धिग्रहण विलय एवं अ​धिग्रहण तथा आंतरिक स्रोतों के जरिये विकास के तहत एटीएल की मूल्य वृद्धि के अनुरूप है।’ इस अ​धिग्रहण के जरिये एटीएल का कुल नेटवर्क 19,468 सर्किट किलोमीटर पर पहुंच जाएगा, जिसमें से 14,952 किलोमीटर परिचालन में है और 4,516 किलोमीटर क्रियान्वयन के वि​भिन्न चरणों में है। इसके अलावा वह देश में सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की पारेषण एवं वितरण कंपनी की अपनी हैसियत मजबूत बनाने पर भी ध्यान देगी।
यह बिक्री एस्सार समूह द्वारा उसकी कंपनियों में कर्ज घटाने की योजना का हिस्सा है। पिछले तीन साल के दौरान एस्सार पावर ने अपना कर्ज 30,000 करोड़ रुपये से घटाकर 6,000 करोड़ रुपये किया है। इसके अलावा, एस्सार पावर अक्षय ऊर्जा से संबं​धित ग्रीन बैलेंस शीट को दुरुस्त करने की प्रक्रिया में है, जो भविष्य-केंद्रित व्यवसायों में एस्सार की निवेश रणनीति के अनुरूप है।
एस्सार पावर के मुख्य कार्या​धिकारी कुश एस ने कहा, ‘इस सौदे के साथ, एस्सार पावर अपनी बैलेंस शीट को कर्ज-मुक्त बनाने और ग्रीन एवं अक्षय ऊर्जा में निवेश के दोहरे लक्ष्य के साथ बिजली पोर्टफोलियो को पुनर्संतुलित कर रही है, जिससे उसकी ईएसजी-केंद्रित आगामी वृद्धि और मजबूत होगी। भारत और कनाडा में चार संयंत्रों में एस्सार पावर की मौजूदा विद्युत उत्पादन क्षमता 2,070 मेगावॉट है। ’

First Published - June 4, 2022 | 12:30 AM IST

संबंधित पोस्ट