फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (वृद्धि एवं बिक्री) प्रकाश सिकारिया ने अपना खुद का उद्यम शुरू करने के लिए ई-कॉमर्स कंपनी को छोड़ने का निर्णय लिया है।
कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति ने एक आंतरिक रिपोर्ट में कहा है कि उनके जाने के बाद, फ्लिपकार्ट सिकारिया के पोर्टफोलियो को 2 बीयू – न्यू बिजनेस और एम3- में पुनगर्ठित करेगी और दायरा बढ़ाने के प्रयास में मौजूदा और नए व्यवसायों पर खास ध्यान केंद्रित करेगी।
नए व्यवसाय में ट्रैवल (क्लियरट्रिप और फ्लिपकार्ट ट्रैवल), सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म शॉप्सी और रीकॉमर्स शामिल होंगे। इनकी जिम्मेदारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदर्श मेनन द्वारा संभाली जाएगी।
कृष्णमूर्ति ने अपनी आंतरिक जानकारी में कहा है, ‘आदर्श मेनन फ्लिपकार्ट के साथ 7 वर्षों से जुड़े हुए हंर और उन्होंने प्रमुख व्यवसायों और 0-टु-1 चार्टर्स, दोनों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया।’
फ्लिपकार्ट से पहले, मेनन ने 11 साल तक उपभोक्ता वस्तु कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर में काम किया था।
फ्लिपकार्ट में उन्हें सीडीओ, वन टेक, ईकार्ट और कॉर्प फंक्शंस से संबद्ध दिग्गजों से लेकर फ्लिपकार्ट होलसेल की सफलता के बाद नई जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर बीयू (बिजनेस इकाइयों) का दायरा बढ़ाया और निजी ब्रांड और प्राइवेट लेबल भी तैयार किए।
इस बदलाव के बाद, अयप्पन आर, कपिल थिरानी और प्रिया फोटेदार खुराना मेनन को रिपोर्ट करेंगे।
कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘हम अगले कुछ महीनों के दौरान एम3 ऑर्ग के लिए नए दिग्गज की नियुक्ति की प्रक्रिया में हैं, तब तक प्रकाश इन टीमों का नेतृत्व करते रहेंगे।’
पिछले साल दिसंबर में, फ्लिपकार्ट ने अपने कस्टमर ऐंड मार्केटिंग ऑर्ग को ग्रोथ ऐंड मोनेटाइजेशन ऑर्ग के साथ विलय किया था।
सिकारिया वर्ष 2015 से फ्लिपकाट से जुड़े हुए थे और उन्होंने एड्सग, प्लस, सुपरकॉइन्स,गेम्स, वीडियो, ट्रैवल और सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म शॉप्सी जैसी पहलें शुरू करने में मदद की।