facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Apple के बाद अब Google भी भारत में मैन्यूफैक्चरिंग शुरू करेगा, देश में बनेगा Google Pixel

Last Updated- December 11, 2022 | 3:36 PM IST

Apple के बाद अब गूगल भी अपने फ्लैगशिप Google Pixel स्मार्टफोन को भारत में बनाने पर विचार कर रही है। अभी तक Google के अधिकतर फोन चाइना में बनते हैं लेकिन चाइनीज मार्केट में लगातार गिरावट के चलते कंपनी अब इसे भारत और वियतनाम में बनाने पर विचार कर रही है।

कितने फोन बनाएगी गूगल

एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने कुल फोन उत्पादन का 10 से 20 प्रतिशत भारत में असेंबल करना चाहती है। कंपनी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए कंपनी ने भारतीय मैन्युफैक्चर्स से 10 लाख पिक्सल स्मार्टफोन बनाने के लिए बिड सब्मिट करने का ऐलान किया है। अब तक यह चीन में बन रहा है लेकिन चीनी बाजार में बढ़ते गिरावट और महामारी के कारण लगातार प्रतिबंध के कारण कंपनी अब इसे भारत में बनाने पर विचार कर रही है।

Apple भी कर चुका है ऐलान

iPhone बनाने वाली कंपनी Apple पहले ही भारत में फोन बनाने की घोषणा कर चुकी है। एप्पल ने आईफोन 14 सीरीज के फोन का प्रोडक्शन भारत में करने की योजना बनाई है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव और भारत अमेरिका की बढ़ती नजदीकियां को देखते हुए एप्पल ने यह फैसला लिया है।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है। एप्पल भारत में स्मार्टफोन बाजार को बढ़ते देख यहां iPhone के साथ साथ iPad बनाने पर भी विचार कर रही है। ब्लूमबर्ग की इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत में आईफोन 14 के नए मॉडल का प्रोडक्शन अक्टूबर के आखिर या नवंबर में पूरा हो जाएगा।

PLI योजना का मिल रहा लाभ

भारत सरकार की बहुचर्चित योजना प्रोडक्शन लिंक्ड इनीशिएटिव (PLI) के कारण स्मार्टफोन कंपनियां भारत में निर्माण में रुचि दिखा रही है। देश की पीएलआई योजना के तहत 14 सेक्टर में 2.34 लाख करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव मिला है। सरकार ने पिछले साल ऑटोमोबाइल, कलपुर्जे, व्हाइट गुड्स, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक सहित 14 क्षेत्रों के लिए लगभग दो लाख करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ इस योजना को शुरू किया था। अब धीरे धीरे इस योजना का लाभ दिख रहा है।

First Published - September 14, 2022 | 3:30 PM IST

संबंधित पोस्ट