facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

iPhone के बाद अब भारत में बनेंगे एप्पल के AirPods और Beats

Last Updated- December 11, 2022 | 2:06 PM IST

अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी  एप्पल (Apple) जल्द ही भारत में Airpods और Beats हेडफोन का प्रोडक्शन शुरू करने वाली है। एप्पल के इस फैसले से चीन को झटका लग सकता है। 

जापान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल ने अपने सप्लायर्स को Airpods और Beats हेडफोन का कुछ प्रोडक्शन चीन से भारत शिफ्ट करने को कहा है। आईफोन के बाद टेक कंपनी अब भारत में अपने और भी प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग भारत में शुरू करने की सोच रही है। 

बता दें कि कंपनी पहले ही भारत में आईफोन के कुछ मॉडल बना रही है। ताजा अपडेट के मुताबिक, कंपनी iPhone 14 को भी भारत में एसेंबल कर रही है।               

कंपनी चीन में कोरोनावायरस की वजह से सख्त लॉकडाउन पॉलिसी और अमेरिका तथा चीन के बीच के तनाव के कारण चीन पर निर्भरता कम करना चाहती है।

Nikkei Asia ने सूत्रों के हवाले से बताया कि एप्पल भारत में अपने प्रोडक्ट्स का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए कई सप्लायर्स से बात कर रही है। बता दें कि आईफोन एसेंबल करने वाली कंपनी Foxconn भारत में Beats हेडफोन बनाने की तैयारी कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इसके बाद भारत में AirPods का भी प्रोडक्शन हो सकता है। खबरों के मुताबिक, चीन में AirPods बनाने वाली कंपनी Luxshare Precision Industry भी भारत में एप्पल का प्रॉडक्शन बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

First Published - October 5, 2022 | 3:37 PM IST

संबंधित पोस्ट