मुंबई की रियल एस्टेट कंपनी लोढा ग्रुप ने आईटी विकास के लिए अगले दस साल तक विप्रो ग्रुप को अपना रणनीतिक साझेदार बनाने की घोषणा की। यह अनुबंध 132 करोड़ रुपये में तय हुआ।
लोढा ग्रुप के पास 6000 एकड़ जमीन का स्वामित्व है। यह ग्रुप अभी मुंबई और उसके आसपास के इलाके में कई परियोजनाओं पर काम कर रही है। कंपनी दक्षिण और पश्चिमी बाजारों में भी अपनी पहुंच बनाने की योजना बना रही है।
अपने विस्तार कार्यक्रम के तहत कंपनी सेज, कैंपसों और अन्य गतिविधियों में अपनी मजबूत भागीदारी पेश करना चाहती है और इस बाबत वह आईटी से लैस होकर इस काम को अधिक मजबूती से अंजाम देना चाहती है। इसी उद्देश्य से कंपनी ने विप्रो से यह समझौता किया है।
लोढा ग्रुप के निदेशक अभिषेक लोढा ने कहा कि हमलोग विकास के आक्रामक रास्ते पर अग्रसर हैं और इस साझीदारी को लेकर काफी उत्सुक भी हैं। हमारी इस साझेदारी से तकनीक तंत्र में काफी परिवर्तन आएगा और विकास की एक नई कहानी लिखने में आसानी होगी।