facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पृष्ठभूमि जांच के बाद एयर इंडिया के सीईओ को मिलेगी सुरक्षा मंजूरी

Last Updated- December 11, 2022 | 5:30 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय एयर इंडिया के नामित मुख्य कार्याधिकारी कैंपबेल विल्सन को सुरक्षा मंजूरी देने के लिए प्राप्त आवेदन की जांच कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि उनकी पृष्ठभूमि की व्यापक जांच पूरी होने के बाद मंजूरी दी जाएगी।
टाटा संस ने इसी साल 27 जूनवरी को घाटे में चल रही इस विमानन कंपनी का सरकार से अधिग्रहण किया है। टाटा संस ने 12 मई को एयर इंडिया के नए सीईओ के तौर पर विल्सन को नियुक्त करने की घोषणा की थी।
इस मामले से अवगत अधिकारियों ने बताया कि एयर इंडिया के नामित सीईओ कैंपबेल विल्सन की सुरक्षा मंजूरी के लिए आवेदन फिलहाल विचाराधीन है और उनकी पृष्ठभूमि की जांच पूरी होने के बाद मंजूरी दी जाएगी।
विल्सन सिंगापुर एयरलाइंस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्कूट एयर के सीईओ थे। सिंगापुर एयरलाइंस फुल सर्विस विमानन सेवा विस्तारा में टाटा समूह का संयुक्त उद्यम साझेदार है। उद्योग सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा मंजूरी मिलने में समय लग रहा है और इसलिए विल्सन को औपचारिक तौर पर एयर इंडिया के सीईओ के तौर पर कमान संभालना अभी बाकी है।
विल्सन की सुरक्षा मंजूरी और उनके द्वारा आधिकारिक तौर पर पदभार संभालने संबंधी मुद्दों पर भेजे गए सवाल का एयर इंडिया ने कोई जवाब नहीं दिया।
एयर इंडिया का अधिग्रहण करने के कुछ ही सप्ताह बाद 14 फरवरी को टाटा संस ने तुर्किश एयरलाइंस के पूर्व चेयरमैन लाइकर आयसी को एयर इंडिया के नए एमडी एवं सीईओ के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की थी।
तुर्की के नागरिक आयसी को 1 अप्रैल को अपना पदभार ग्रहण करना था लेकिन तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयब एदोआन के साथ कथित करीबी संबंधों के कारण चिंताओं के बीच उन्होंने टाटा समूह में शामिल होने से इनकार कर दिया था। एदोआन ने जम्मू-कश्मीर के मामले में पहले भी कई मौकों पर भारत विरोधी रुख अपनाया था।
सरकारी नियमों के तहत निजी कंपनियों में विदेशी नागरिक सहित प्रमुख कर्मियों की नियुक्ति के लिए गृह मंत्रालय से मंजूरी लेना अनिवार्य है।
विल्सन ने 20 जून को एयर इंडिया के कर्मचारियों को लिखे एक संदेश में कहा था कि इस विमानन कंपनी के बेहतरीन वर्ष अभी बाकी है। उन्होंने कहा था कि इसे विश्वस्तरीय विमानन कंपनी बनाने के सफर में बड़े व छोटे और आसान व कठिन सभी तरह के प्रयासों की आवश्यकता होगी।

First Published - July 18, 2022 | 1:23 AM IST

संबंधित पोस्ट