facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एयर इंडिया ने शुरू किया डिजिटल अभियान

Last Updated- December 11, 2022 | 3:42 PM IST

पिछले रिकॉर्डों को फिर से पाने में आसानी और काम को बेहतर बनाने के लिए एयर इंडिया अपने सभी दस्तावेजों और फाइलों का डिजिटलीकरण कर रही है। यह कदम एयर इंडिया के निजीकरण के आठ महीने बाद उठाया जा रहा है। साथ ही एयर इंडिया के मुख्य कार्यालय को दिल्ली-एनसीआर में स्थानांतरित किया जा रहा है।

एयर इंडिया के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सुरेश दत्त त्रिपाठी ने कर्मचारियों से कहा ‘नए कार्यालय में हमारा प्रवेश डिजिटल तरीके से काम करने के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। हमारे दस्तावेजों के पूर्ण डिजिटलीकरण से कार्यक्षमता और उत्पादकता में वृद्धि होगी और भविष्य में रिकॉर्ड को फिर से पाने में तेजी भी आएगी।’ 

सरकारी स्वामित्व वाली संस्था के रूप में सरकारी अनुमोदन या खरीद विवरण के लिए फाइलों पर बहुत अधिक निर्भरता थी। इन सभी का रिकॉर्ड कागजों में दर्ज होता है। एक अ​धिकारी ने कहा ‘डिजिटलीकरण अच्छा कदम है। विमान कंपनी के सचिवों को भी इस उद्देश्य के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।’

शुक्रवार को विमान कंपनी ने घोषणा की थी कि वह कार्यस्थलों के समेकन के लिए सरकारी स्वामित्व वाले परिसर को खाली कर रही है। एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया को 2023 की शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर में एक आधुनिक कार्यालय परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा।

एयर इंडिया ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कार्यस्थलों का समेकन सहयोग में सुधार, संगठन की संस्कृति मजबूत करने, कर्मचारियों के काम करने के तरीकों और सुविधाओं को उन्नत करने और नई तकनीक को आसानी से शुरू करने के लिए किया जा रहा है।

कंपनी ने कहा कि कार्यालयों के स्थानांतरण और समेकन के साथ-साथ विमान कंपनी के क्षेत्रीय संगठनों को भी धीरे-धीरे बंद कर दिया जाएगा और केंद्रीकृत कार्यालय के रूप में एक जगह कर दिया जाएगा। 

First Published - September 11, 2022 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट