facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कोविड-पूर्व वेतन बहाल करेगी एयर इंडिया

Last Updated- December 11, 2022 | 4:16 PM IST

एयर इंडिया अपने सभी कर्मचारियों को कोविड-पूर्व वेतन बहाल करेगी। विमानन कंपनी के सीएमडी विल्सन कैंपबेल ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विमानन कंपनी 1 सितंबर से अपने चालक दल के सदस्यों के लिए लेओवर भत्ते और भोजन व्यवस्था में भी बदलाव करेगी। एयर इंडिया और अन्य भारतीय विमानन कंपनियां कोविड-19 वै​श्विक महामारी के प्रकोप के दौरान लागत में कटौती के मद्देनजर अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती की थी और चालक दल के सदस्यों के लेओवर भत्ते को कम कर दिया था। इसके अलावा उनके भोजन की व्यवस्था में भी कटौती की गई थी।
कैंपबेल ने कर्मचारियों को संबो​धित करते हुए कहा है, ‘हालांकि हमें लाभप्रदता की ओर लौटने और एयर इंडिया को वै​श्विक विमानन में ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है। ऐसे में कोविड-19 संबंधी अ​धिकतर प्रतिबंधों का खत्म होना महत्त्वपूर्ण और स्वागत योग्य पड़ाव है।’ कैंपबेल ने कहा कि विमानन कंपनी अपने सभी कर्मचारियों के लिए वेतन कटौती को बहाल करेगी और 1 सितंबर से चालक दल के भत्ते एवं भोजन व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा।

First Published - August 26, 2022 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट