facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एयर इंडिया यूनियन ने किया अदालत का रुख

Last Updated- December 11, 2022 | 5:58 PM IST

एयर इंडिया के कर्मचारियों को मुंबई में उनके स्टाफ कॉलोनियों से बेदखल किए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ यूनियन ने बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।
यूनियन का कहना है कि विमानन कंपनी के पत्र में कर्मचारियों से कहा गया है कि वे 26 जुलाई तक आवंटित आवास खाली कर दें जो सेवा शर्तों में बदलाव है और यह औद्योगिक विवाद अधिनियम का उल्लंघन है। कंपनी को सेवा शर्तों में बदलाव करने से पहले यूनियन के सदस्यों से संपर्क करने की आवश्यकता होती है।
प्रबंधन की इस कार्रवाई से परेशान होकर एविएशन इंडस्ट्री एम्प्लॉइज गिल्ड, एयर कॉरपोरेशन एम्प्लॉइज यूनियन और ऑल इंडिया सर्विस इंजीनियर्स एसोसिएशन ने अलग-अलग रिट याचिका दायर कर विमानन कंपनी की ओर से अक्टूबर और मई में कर्मचारियों को जारी पत्रों को खारिज करने की मांग की है।
फिलहाल मुंबई के कलिना में एयर इंडिया स्टाफ क्वार्टर में करीब 1,600 परिवार रह रहे हैं।
एविएशन इंडस्ट्री एम्प्लॉइज गिल्ड ने अपनी याचिका में कहा है, ‘एयर इंडिया आवंटन नियमों के तहत कर्मचारियों को इन आवासों का आवंटन सेवानिवृत्ति अथवा सेवा की समाप्ति तक किया जाता है। इसलिए कंपनी की ओर से की गई यह कार्रवाई एकतरफा और मनमानी है।’ सेवारत इंजीनियरों ने भी कहा है कि विमानन कंपनी ने मध्यस्थता प्रक्रिया के निपटने से पहले इन फ्लैटों को खाली करने के लिए कोई नोटिस जारी नहीं कर सकती है। मध्यस्थता प्रक्रिया का फिलहाल कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। सितंबर में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कर्मचारियों को दिए गए आवास की सुविधा को बरकरार रखने के लिए एयर इंडिया को कुछ निर्देश जारी किए थे। उस पर एयर इंडिया ने एक कर्मचारी को छह महीने के भीतर मकान खाली कर देने के वादे के साथ अंडरटेकिंग देने के लिए कहा था।

First Published - June 28, 2022 | 12:20 AM IST

संबंधित पोस्ट