facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एयरए​शिया इंडिया व विस्तारा का घाटा बढ़ा

Last Updated- December 11, 2022 | 4:42 PM IST

वित्त वर्ष 2022 में टाटा समूह की विमानन कंपनियां एयरए​शिया इंडिया और विस्तारा के घाटे में सालाना आधार पर वृद्धि दर्ज की गई। कोविड -19 प्रभाव के अलावा परिचालन लागत में वृद्धि से घाटे को बल मिला।
वित्त वर्ष 2021 के मुकाबले वित्त वर्ष 2022 के दौरान ईंधन की कीमतों में करीब 57 फीसदी की वृद्धि हुई और डॉलर के मुकाबले रुपया 2.7 फीसदी कमजोर हुआ। इससे विमानन कंपनियों के वित्तीय नतीजे प्रभावित हुए।
एयरए​शिया इंडिया का घाटा सालाना आधार पर 42 फीसदी बढ़कर 2,178 करोड़ रुपये हो गया जबकि राजस्व करीब 39 फीसदी बढ़कर 1,887 करोड़ रुपये हो गया। विमानन कंपनी के पास 4,849 करोड़ रुपये का ऋणात्मक भंडार एवं अ​धिशेष था।
विस्तारा का घाटा वित्त वर्ष 2022 में सालाना आधार पर 35 फीसदी बढ़कर 2,031 करोड़ रुपये हो गया जबकि राजस्व 2.3 गुना बढ़त के साथ 5,226 करोड़ रुपये हो गया। विमानन कंपनी ने मार्च 2022 के अंत में 8,120 करोड़ रुपये का ऋणात्मक भंडार एवं अ​धिशेष दर्ज किया था।
एयरए​शिया इंडिया अपने परिचालन में कटौती कर रही है और वह महज 27 विमानों के साथ परिचालन कर रही है। उसने वित्त वर्ष 2021 में अपने 7 एयरबस ए320 विमान मले​शिया की विमानन कंपनी एयरए​शिया बेरहद को लौटा दिए थे। दूसरी ओर, विस्तारा धीरे-धीरे अपने बेड़े का आकार और नेटवर्क बढ़ा रही है। विस्तारा ने अपने वाइड बॉडी बोइंग 787 विमान के साथ यूरोप के लिए सेवाएं शुरू की है। उसने अपनी चार्टर्ड उड़ान सेवा भी शुरू की है जिससे राजस्व वृद्धि को बल मिला है। फिलहाल उसके बेड़े में 53 विमान मौजूद हैं और कैलेंडर वर्ष 2023 के अंत तक उसकी संख्या बढ़कर 70 हो जाएगी।

First Published - August 11, 2022 | 11:34 AM IST

संबंधित पोस्ट