facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

TCS के ऐप के सहारे समय पर उडान भर रही एयरएशिया इंडिया

Last Updated- December 11, 2022 | 2:45 PM IST

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) द्वारा विकसित डेटा एनालिटिक्स पर आधारित  ऐप (data analytics-driven app) एयरएशिया इंडिया को दूसरे एयरलाइन से आगे निकलने के लिए समय पर उड़ान भरने में मदद कर रहा है।

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के आंकड़े के मुताबिक एयर एशिया इंडिया पिछले पांच महीनों से लगातार अन्य प्रमुख एयरलाइंस के मुकाबले ऑन-टाइम प्रदर्शन (OTP) के मामले में सबसे अव्वल रहा है। साल 2021 में यह 6 महीने दूसरे स्थान पर रहा, लेकिन साल 2022 के पहले तीन महीनों में रैंकिंग में नीचे आ गया।

एयरलाइन प्रबंधन को वास्तविक समय में उड़ान संचालन को ट्रैक करने में मदद करने वाला यह ऐप 2020 के मध्य में शुरू हुआ, क्योंकि भारत उस समय कोरोना महामारी की पहली लहर से जूझ रहा था। उसी वक्त एयरएशिया इंडिया को उसके पूर्ववर्ती कंपनी से अलग किया जा रहा था। ठीक इसी दौरान एक नई वेबसाइट तैयार की गई  और एयरएशिया इंडिया के लिए एक अलग क्रू ट्रेनिंग सेंटर और एक क्रू शेड्यूलिंग सॉफ्टवेयर विकसित किया गया था।

2020 की शुरुआत में एयरएशिया इंडिया ने एक सर्वेक्षण किया जिसमें इस बात पर जोर डाला गया कि यात्री समय पर यात्रा करना पसंद करते हैं। उसके बाद CEO सुनील भास्करन के नेतृत्व में एयरलाइन प्रबंधन ने ऐप डिजाइन करने के लिए टीसीएस के साथ सहयोग करने का फैसला लिया। एयरएशिया इंडिया ऐप की बौद्धिक संपदा का मालिक है।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि हमने अपनी परिचालन क्षमता बढ़ाने और लोगों के सुविधा के लिए प्रौद्योगिकी को अपनाया है। हमारी इन फ्लाइट और ऑन-ग्राउंड परिचालन की लाइव ट्रैकिंग की प्रक्रिया को रेडस्मार्ट प्लस (एनालिटिक्स ऐप) ने आगे बढ़ाया है।

समय पर उड़ान कई कारणों और जमीनी गतिविधियों पर निर्भर करता है। मौसम और रखरखाव का मुद्दा भी एक कारक (factor) है। उड़ानों के लिए चालक दल द्वारा देर से रिपोर्ट करना और distant parking bay आवंटन भी समय पर उड़ान को प्रभावित करता है।

उड़ान के प्रस्थान से पहले भी गतिविधियों की एक श्रृंखला होती है जैसे लोडिंग, अनलोडिंग, विमान की सफाई, ईंधन भरना, खानपान आदि)। रेडमार्ट प्लस ऐप एयरलाइन प्रबंधन को इसमें निगरानी करने में सक्षम बनाता है कि  प्रत्येक कार्य के लिए कितना समय लिया गया है। इसके साथ साथ एयरलाइन के कर्मी प्रत्येक गतिविधि की फीड के लिए ऐप का उपयोग करते हैं। कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि किसी भी काम को एक निश्चित समय में पूरा करने की जरूरत पड़ती है जैसे बोर्डिंग किस समय समाप्त हुई, विमान का दरवाजा बंद है या नहीं आदि।

First Published - September 28, 2022 | 8:38 PM IST

संबंधित पोस्ट