facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एयरएशिया इंडिया ने लिया 630 करोड़ रुपये कर्ज

Last Updated- December 11, 2022 | 3:01 PM IST

 टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरएशिया इंडिया ने नकदी संकट से निपटने के लिए पिछले छह महीने में 630 करोड़ रुपये का अल्पावधि कर्ज लिया है। इस कंपनी का विलय एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ करने की प्रक्रिया चल रही है।
12 जून, 2014 को पहली वाणिज्यिक उड़ान शुरू करने के समय से ही एयरएशिया इंडिया नुकसान उठा रही है। कंपनी का शुद्ध‍ नुकसान वित्त वर्ष 22 में 42 फीसदी बढ़कर 2,178 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने पिछले महीने विमानन कंपनी को 200 करोड़ रुपये का अल्पावधि कर्ज दिया है। साथ ही 30 करोड़ रुपये के ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी है।  दस्तावेजों से पता चलता है कि इंडसइंड बैंक ने जून में विमानन कंपनी को 200 करोड़ रुपये का अल्पावधि कर्ज दिया। टाटा कैपिटल ने इस साल अप्रैल में  कंपनी को 200 करोड़ रुपये का अल्पावधि कर्ज दिया। ये कर्ज विमानन कंपनी को आठ फीसदी ब्याज दर पर दिए गए हैं।
तीनों वित्तीय संस्थानों और एयरएशिया इंडिया ने इस मामले में बिजनेस स्टैंडर्ड के सवालों के जवाब नहीं दिए।
पिछले साल अक्टूबर में बोली जीतने के बाद टाटा समूह ने 27 जनवरी को एयर इंडिया का नियंत्रण अपने हाथ में लिया। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने 14 जून को एयरएशिया इंडिया के अधिग्रहण के एयर इंडिया के अनुरोध को मंजूर कर लिया था।
किफायती विमानन सेवा देने वाली कंपनी एयरएशिया इंडिया का एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ विलय की प्रक्रिया चल  रही है, जो एयर इंडिया की किफायती विमानन सेवा देने वाली सहायक है, जो मुख्य रूप से भारत व खाड़ी देशों के मार्ग पर उड़ान भरती है। डीजीसीए के आंकड़ों के मुताबिक, एयरएशिया इंडिया ने देसी बाजार में 5.8 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की। अभी यह कंपनी 28 विमानों का परिचालन करती है।
टाटा समूह व सिंगापुर एयरलाइंस के बीच 51: 49 फीसदी हिस्सेदारी वाला संयुक्त उद्यम विस्तार भी शुरुआत से ही नुकसान उठा रही है। 

First Published - September 25, 2022 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट