facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एयरटेल लाई ‘उद्यम पूंजी कोष’

Last Updated- December 07, 2022 | 8:46 PM IST

दूरसंचार क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल ने इस मैदान में नई कंपनियां खोलने के लिए 200 करोड़ रुपये के उद्यम पूंजी कोष की स्थापना की है।


एयरटेल इनोवेशन फंड नाम के इस कोष के लिए शुरुआती वित्त कंपनी के आंतरिक संसाधनों से ही जुटाया जाएगा। कंपनी के मुख्य कार्यकारी और संयुक्त प्रबंध निदेशक मनोज कोहली ने बताया, ‘अभी तो सब कुछ शुरुआती चरण में ही है। लेकिन कई कंपनियां इसके जरिये आजादी के साथ काम कर पाएंगी और उनमें भारती एयरटेल की भी कुछ हिस्सेदारी होगी।’

उन्होंने बताया कि एयरटेल ने अभी तक किसी भी कंपनी को इस कोष से मदद देने के लिए नहीं चुना है। कोहली ने कहा, ‘सभी कंपनियों को अपने निर्णय स्वयं लेने की पूरी आजादी होगी। हां, अगर जरूरत पड़ी तो हम रणनीतिक योजना में कंपनी की मदद कर सकते हैं।’

श्रीलंका में सेवाएं

कंपनी ने बताया कि स्थानीय परिचालकों से इंटरकनेक्शन प्राप्त करने में देरी होने के बावजूद इस साल ही श्रीलंका में दूरसंचार सेवाएं देना शुरू  करने की उम्मीद है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी मनोज कोहली ने बताया, ‘श्रीलंका के दूरसंचार नियामक और मौजूदा परिचालकों के साथ इंटरकनेक्शन इस्तेमाल के संबंध में बातचीत की जा रही है। जल्द ही इस मामले पर दोनों ही कंपनियां फैसला ले लेंगी।’ उन्होंने कहा, ‘हम साल 2008 से पहले ही श्रीलंका में अपनी दूरसंचार सेवाएं देना शुरू कर देंगे।’

इससे पहले भारती एयरटेल के वरिष्ठ कार्यकारी संजय कपूर ने कहा कि श्रीलंका के शीर्ष अधिकारी परिचालक कंपनी को इंटरकनेक्शन नहीं दे रहे हैं, जिससे मुकाबले पर अच्छा असर नहीं पड़ता है।

First Published - September 11, 2008 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट