facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एयरटेल ने 5जी स्पेक्ट्रम के लिए चार साल की किस्त का भुगतान किया

Last Updated- December 11, 2022 | 4:33 PM IST

 दूरसंचार परिचालक भारती एयरटेल ने हाल ही में पूरी हुई 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में हासिल किए गए स्पेक्ट्रम के लिए दूरसंचार विभाग  को 8,312.4 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। एयरटेल ने यह राशि चार साल की किस्त के अग्रिम भुगतान के रूप में दी।

एयरटेल ने कहा कि उसका मानना ​​​​है कि इस अग्रिम भुगतान के साथ ही चार साल के लिए एजीआर (समायोजित सकल राजस्व) से संबंधित भुगतान करने से कंपनी भविष्य में 5जी लागू करने पर ध्यान केंद्रित कर सकेगी। दिग्गज दूरसंचार कारोबारी सुनील भारती मित्तल की भारती एयरटेल ने 5जी स्पेक्ट्रम के लिए 43,039.63 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई।
भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और सीईओ गोपाल विट्टल ने बयान में कहा, ‘चार साल का यह अग्रिम भुगतान हमें अपने परिचालन मुक्त नकदी प्रवाह को देखते हुए 5जी लागू करने के प्रयास को ठोस तरीके से आगे बढ़ाने की अनुमति देता है। एयरटेल राइट निर्गम से अभी 15,740.5 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है।’
उन्होंने कहा कि आदर्श स्पेक्ट्रम बैंक, बेहतरीन तकनीक और पर्याप्त नकदी प्रवाह के साथ हम देश में विश्वस्तरीय 5जी अनुभव लाने के लिए उत्साहित हैं। कंपनी के पास 3,848.88 करोड़ रुपये अग्रिम और शेष राशि 19 वार्षिक किश्तों में चुकाने का विकल्प था।  

First Published - August 17, 2022 | 3:13 PM IST

संबंधित पोस्ट