facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Airtel ने 8 शहरों में शुरू की 5G सेवा, जानिए आपके शहर में कब से मिलेगी सुविधा

Last Updated- December 11, 2022 | 2:30 PM IST

दूरसंचार कंपनी Bharti Airtel ने कहा कि वह शनिवार से देश के 8 शहरों में 5G सेवा शुरू करने जा रही है। कंपनी की योजना मार्च 2024 तक पूरे देश में 5G शुरू करने की है। इसकी जानकारी कंपनी के Chairman सुनील भारती मित्तल ने दी। 

2024 तक हर गांव में Airtel 5G

इंडिया मोबाइल कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुनील भारती मित्तल ने कहा कि Airtel अगले साल के मार्च तक देश के हर एक कोने में 5G सेवा शुरू कर देगी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि आज जब आप 5G सेवा की शुरुआत करेंगे तो उसके बाद Airtel की 5G सेवा दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु समेत आठ शहरों में शुरू हो जाएगी। देश का सबसे पुराना निजी दूरसंचार ऑपरेटर Bharti Airtel आठ शहरों में 5G मोबाइल सेवाएं शुरू कर रहा है और मार्च 2023 तक देश के ज्यादातर हिस्सों तथा मार्च 2024 तक पूरे देश में ये सेवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।

Jio का लक्ष्य दिसंबर 2024 तक पूरे देश में 5G

अगर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी Jio की बात करे तो उसका लक्ष्य दिसंबर 2024 तक पूरे देश में Jio की 5G सेवा शुरू करने का है। Jio दिवाली तक दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में 5G शुरू करने पर काम कर रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इसी कार्यक्रम में कहा कि हम Jio की सेवा को देश के प्रत्येक हिस्से में पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। दिसंबर 2023 तक Jio की 5G सेवा हर शहर, हर तालुका और हर तहसील में मिलेगी। 

First Published - October 1, 2022 | 3:35 PM IST

संबंधित पोस्ट