facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Akasa Air का पहले 60 दिनों में प्रदर्शन ‘संतोषजनक’: सीईओ

Last Updated- December 11, 2022 | 2:03 PM IST

विमानन कंपनी अकासा एयर (Akasa Air) का प्रदर्शन परिचालन शुरू होने के पहले 60 दिनों में ‘संतोषजनक’ रहा है। एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने यह जानकारी दी। एयरलाइन ने इस साल अगस्त में परिचालन शुरू किया था और उसकी अगले साल की दूसरी छमाही में अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने की भी योजना है।

कंपनी के बेड़े में छह विमान है और चालू वित्त वर्ष के अंत तक बेड़े का आकार बढ़ाकर कुल 18 विमान तक करने की तैयारी है। दुबे ने कहा कि कंपनी नये निवेशकों की तलाश में है। उन्होंने यहां कहा, ”हम अपने प्रदर्शन से बहुत खुश और संतुष्ट हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि एयरलाइन योजना के अनुसार चल रही है। कंपनी इस समय रोजाना 30 उड़ानें भर रही है एवं शुक्रवार (सात अक्टूबर) से दिल्ली से सेवाएं शुरू होंगी। आकाश एयर ने 72 बोइंग-737 मैक्स विमानों का ऑर्डर दिया है।

इसके अलावा कंपनी जल्द ही यात्रियों को पालतू जानवर (कुत्ता, बिल्ली) अपने साथ ले जाने की इजाजत देगी। अकासा एयर के सह-संस्थापक, मुख्य विपणन और अनुभव अधिकारी बेलसन कॉटिन्हो ने कहा कि नवंबर से यात्रा के दौरान पालतू जानवरों को साथ ले जाने की इजाजत दी जाएगी। इस संबंध में बुकिंग 15 अक्टूबर से शुरू होगी। 

First Published - October 6, 2022 | 2:37 PM IST

संबंधित पोस्ट