facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अकासा भरेगी 7 अगस्त से आकाश में उड़ान

Last Updated- December 11, 2022 | 5:06 PM IST

अकासा एयरलाइन अपने बोइंग-737 मैक्स विमान के द्वारा 7 अगस्त से अपनी पहली उड़ान मुंबई से अहमदाबाद के लिए शुरू करेगी। यह 80 मिनट में मुंबई से अहमदाबाद की दूरी तय करेगी। राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन कंपनी के टिकट के किराए को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि यह कम लागत वाली विमान उड़ानों के व्यापार में शुरुआत से ही शामिल होना चाहती है।
इसने 22 जुलाई से अपनी टिकटों की बुकिंग की शुरुआत की जिसकी कीमत सस्ती विमान सेवाएं देने वाली इंडिगो और गोफर्स्ट के बराबर ही थी। एक ट्रैवेल एग्रीगेटर के 17 अगस्त के लिए दिखाए गए डेटा के अनुसार अकासा का मुंबई से अहमदाबाद का किराया 3 हजार रुपये है। यह इंडिगो और गोफर्स्ट के मुकाबले 1 फीसदी कम है। 
भारत में इंडिगो की विमान सेवाएं देने में 56 फीसदी हिस्सेदारी है। यह अपनी सस्ती विमान सेवाएं देने के लिए जानी जाती है। इस मार्ग के लिए इंडिगो की सबसे सस्ती रेड आई फ्लाइट है, जो आधी रात के बाद वहां से चलती है।
अकासा 12 अगस्त से कोच्चि से बेंगलुरु के बीच उड़ान की तैयारी शुरू कर रही है। 19 अगस्त से अकासा मुंबई से बेंगलुरु के बीच विमान सेवाएं जारी करेगी। इन दोनों ही उड़ानों के लिए इसका किराया बहुत ही सस्ता है। अभी तक इन दोनों क्षेत्रों पर इंडिगो और एयरएशिया का ही कब्जा रहा है। विस्तारा और एयर इंडिया की महंगी सेवाओं के विपरीत अकासा कम कीमत पर ही इन मार्गों में समान सुविधाएं दे रही है।
अकासा एयरलाइन के मुख्य कार्याधिकारी विनय दुबे ने टिकट की बुकिंग शुरू करते समय कहा कि वे एक विश्वसनीय और भरोसेमंद नेटवर्क और आसानी से दिए जा सकने वाले किराए के साथ शुरुआत कर रहे हैं।
 एक प्रमुख कंसल्टेंसी के एविएशन विश्लेषक के अनुसार वैश्विक तेल की कीमतें कम रहने के आसार दिख रहे है। एविएशन टरबाइन ईधन (एटीएफ) की कीमतों में सप्ताह के अंत में 2 फीसदी की कमी आई है। यदि एटीएफ की कीमतों में गिरावट का रुख जारी रहता है तो घरेलू बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच एयरलाइनों को किराया कम करने में अधिक सुविधा होगी। यह उन यात्रियों के लिए अच्छी खबर है जिनको पिछले एक साल में अपनी हवाई यात्राओं के लिए अधिक किराया चुकाना पड़ा है।
 हालांकि अकासा इंडिगो और स्पाइसजेट के मुकाबले अपनी अन्य सेवाओं जैसे एक्स्ट्रा बैगेज, टिकट रद्द करने में अधिक शुल्क और प्री-बुक भोजन के जरिये अतिरिक्त कमाई करने का प्रयास करेगी।
2021 में उड़ानों की शुरुआत के बाद लगभग सभी कम लागत वाली विमान सेवाएं देने वाली एयरलाइन ने हवाई यात्रा के समय मिलने वाले भोजन के मूल्य को दोगुना कर दिया है। 2020-21 में कुछ समय के लिए इनकी सेवाएं बंद भी रही। सभी एयरलाइन में भोजन 500 रुपये या उससे अधिक कीमत पर ही मिलता है। अकासा भी अपने सीट चयन और फूड मेन्यू को इंडिगो जैसी सस्ती विमान सेवाएं देने वाली कंपनियों की तरह ही रखेगी।

 
 

 

First Published - August 3, 2022 | 1:21 PM IST

संबंधित पोस्ट