facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आकाश एयर की आर्थिक हालात अच्छी, अगले डेढ़ साल में विमानों का बड़ा ऑर्डर देंगे: सीईओ

Last Updated- December 11, 2022 | 4:33 PM IST

आकाश एयर के संस्थापक और सीईओ विनय दुबे ने बुधवार को कहा कि नई एयरलाइन कंपनी अगले 18 महीनों में विमानों के आर्डर देने को लेकर वित्तीय रूप से पर्याप्त मजबूत है। कंपनी का दूसरा आर्डर पहले से भी बड़ा होगा। कंपनी में राकेश झुनझुनवाला और उनके परिवार की कंपनी में करीब 45 प्रतिशत हिस्सेदारी है। झुनझुनवाला का रविवार सुबह निधन हो गया था।
एयरलाइन ने 72 मैक्स विमान खरीदने के लिये पिछले साल 26 नवंबर को बोइंग के साथ समझौता किया था। दुबे ने बयान में कहा कि झुनझुनवाला को धन्यवाद। हम हमेशा उनके आभारी रहेंगे, आकाश एयर अगले पांच साल में 72 विमानों को शामिल करने के लिए वित्तीय रूप से पर्याप्त पूंजीकृत एयरलाइन है। एयरलाइन को अबतक 72 विमानों में से तीन मिल गये हैं।
दुबे ने आगे कहा कि हम प्रत्येक दो सप्ताह में एक-एक विमान जोड़कर अपने बेड़े का विस्तार करेंगे। उन्होंने झुनझुनवाला के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि आकाश में उन लोगों के लिये जो उन्हें जानते हैं और जिनके जीवन को उन्होंने छुआ है, यह एक गहरी व्यक्तिगत क्षति है। एयरलाइन का विकास सुरक्षित है। हमारी वित्तीय स्थिति इतनी मजबूत है कि हम अगले 18 महीनों में विमान ऑर्डर देने की स्थिति में हैं। यह ऑर्डर पहले की तुलना में काफी बड़ा होगा।एयरलाइन ने सात अगस्त को अपनी उड़ान सेवा शुरू की। पहली उड़ान मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर संचालित हुई। उद्घाटन कार्यक्रम में झुनझुनवाला भी मौजूद थे।

First Published - August 17, 2022 | 5:27 PM IST

संबंधित पोस्ट