facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अलेंबिक जाएगी अमेरिका-यूरोप

Last Updated- December 07, 2022 | 8:08 PM IST

भारत की सबसे पुरानी दवा बनाने वाली कंपनी अलेंबिक ने अगले 2-3 साल में अपनी कमाई दोगुनी करने की योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी ने अमेरिकी और यूरोपीय बाजार में कदम रखने और अनुबंध पर दवाओं का निर्माण की योजना बनाई है।


लगभग 1,027 करोड़ रुपये की कंपनी ने अमेरिका की खाद्य और दवा प्रशासक और यूरोप की नियामक संस्थाओं के साथ 13 एब्रिविएटिड दवाओं (एएनडीए) और 22 ड्रग मास्टर फाइल्स (डीएमएफस)दायर किए हैं। कंपनी के निदेशक अमीन ने कहा  कि कंपनी की योजना अमेरिका व यूरोप की नामी कंपनियों के साथ मार्केटिंग के लिए करार करेगी।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें नियमित बाजार में आने में लगभग 10 साल की देरी हुई है। लेकिन हम हर साल लगभग 10-12 एएनडीए दायर करेंगे। जिससे हम अमेरिका और यूरोप में मौजूद जेनेरिक दवाओं के बाजार में मौजूद संभावनाओं का फायदा उठाया जा सके। इसके साथ ही हम लैटिन अमेरिका और अफ्रीका के बाजारों में भी आएंगे।’

कंपनी की योजना कम जोखिम और कम निवेश कर बड़ी कंपनियों के साथ रणनीतिक साझेदारी करने की है।  गैर नियमित बाजारों में दवाओं के निर्यात की कुल कमाई में हिस्सेदारी 20 फीसदी ही होती है।

First Published - September 8, 2008 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट