facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सभी टेलीकॉम कंपनियों को देना होगा 30 दिन की वैधता का प्लान, TRAI ने दिए निर्देश

Last Updated- December 11, 2022 | 3:38 PM IST

मोबाइल यूजर्स के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी (TRAI) ने बड़ा फैसला किया है। TRAI ने सोमवार को सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया कि मोबाइल रिचार्ज की वैधता को 28 दिनों की बजाय 30 दिनों के लिए दिया जाए। 

हालांकि TRAI ने वैधता को लेकर ये निर्दश पहले भी जारी किए थे लेकिन टेलीकॉम कंपनियों ने इसका पालन नहीं किया था। इसी को लेकर TRAI ने अब दोबारा सभी टेलीकॉम कंपनियों के लिए ये निर्देश जारी किए हैं।
गौरतलब है कि टेलीकॉम कंपनियां इस समय ग्राहकों तो रिचार्ज प्लान मुहैया करा रही हैं उसमें 28 दिन की वैधता या वैलिडिटी होती है। 28 दिनों के हिसाब से अगर जोड़ा जाए तो ग्राहक को साल के 12 महीनों के लिए 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है। ट्राई के इस फैसले के बाद ग्राहकों के एक महीने के एक्स्ट्रा रीचार्ज के पैसे बचेंगे।
 
टेलीकॉम कंपनियों को 60 दिनों का दिया समय
 
TRAI ने इस निर्देश का पालन करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को 60 दिन का समय दिया है। इसके लिए ट्राई ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके मुताबिक, ‘सभी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर को 30 दिनों की वैलिडिटी वाले कम से कम एक प्लान वाउचर, एक स्पेशल टैरिफ वाउचर और एक कॉम्बो वाउचर लाना ही होगा।’ 
 
28 दिन की वैलेडिटी को लेकर मिल रही थीं शिकायतें
 
ट्राई का कहना है कि टेलीकॉम कंपनियों के कम दिनों की वैधता और बढ़ते टैरिफ रेट को लेकर ग्राहकों की तरफ से शिकायतें मिल रही थीं। ग्राहकों का आरोप है कि कम वैधता और अधिक टैरिफ से उन्हें एक साल में एक्स्ट्रा रीचार्ज करवाना पड़ता है।

 

First Published - September 13, 2022 | 10:12 AM IST

संबंधित पोस्ट