facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फिलिप्स की झोली में आएगी अल्फा एक्स रे

Last Updated- December 07, 2022 | 8:08 PM IST

स्वास्थ्य देखभाल, जीवनशैली और प्रकाश से जुड़े उत्पादों की वैश्विक कंपनी रॉयल फिलिप्स इलेक्ट्रॉनिक्स ने अल्फा एक्स-रे टेक्नोलॉजीज का अधिग्रहण करने की घोषणा की है।


कार्डियोवास्क्यूलर एक्स-रे प्रणालियों की निर्माता अल्फा का मुख्यालय मुंबई के नजदीक पनवेल में है। कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह अधिग्रहण सौदा 2008 की चौथी तिमाही में पूरा होने की संभावना है। इसके साथ ही अल्फा फिलिप्स के हेल्थकेयर क्षेत्र में कार्डियोवास्क्यूलर एक्स-रे व्यवसाय का हिस्सा होगी।

इमरजिंग मार्केट्स ऑफ फिलिप्स हेल्थकेयर के मुख्य कार्यकारी रोनाल्ड डी जोंग ने कहा, ‘अल्फा का अधिग्रहण इस बात का एक और बड़ा उदाहरण होगा कि फिलिप्स उभरते बाजारों में अपनी औद्योगिक और वाणिज्यिक उपस्थिति को मजबूत बनाए हुए है। इस अधिग्रहण के पूरा हो जाने से कार्डियोवास्क्यूलर एक्स-रे तकनीक  के लिए उच्च विकास वाले आर्थिक खंड में हमें महत्वपूर्ण उपस्थिति कायम करने में भी मदद मिलेगी।

First Published - September 8, 2008 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट