facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अमर राजा का ईवी में बड़ा दांव

Last Updated- December 11, 2022 | 3:27 PM IST

 ऑटोमोटिव बैटरी बनाने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी अमर राजा ग्रुप अब इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र, अक्षय ऊर्जा बाजार, ऊर्जा भंडारण प्रणालियों पर अ​धिक ध्यान केंद्रित करने के लिए तैयार है। कंपनी अपने बुनियादी ढांचा एवं बिजली कारोबार को इस वित्त वर्ष के अंत तक एकीकृत करने जा रही है। कंपनी के एक शीर्ष अ​धिकारी ने कहा कि कंपनी अपने एकीकृत कारोबार को 2025 तक बढ़ाकर 3,000 करोड़ रुपये करने की उम्मीद कर रही है। फिलहाल उसके बिजली एवं बुनियादी ढांचा इकाई का कुल कारोबार 1,200 करोड़ रुपये है।
करीब 1.3 अरब डॉलर के कारोबार वाला यह समूह ली​थियम आयन बैटरी पर करीब 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। जबकि वह अपने पारंपरिक लेड एसिड बैटरी कारोबार पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगा। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अपने बैटरी पैक को बाजार में उतारने के अलावा कंपनी ऊर्जा भंडारण जैसे अन्य तमाम ऐ​प्लिकेशन के लिए भी बैटरी पैक की पेशकश करती है।
अमर राजा बैटरीज के कार्यकारी निदेशक एवं अमर राजा पावर सिस्टम्स के प्रबंध निदेशक विक्रमादित्य गौरीनेनी ने कहा, ‘पहले चरण में हम 2025-26 तक 6,000 से 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हमारा अनुसंधान एवं विकास केंद्र है।’
कंपनी ने कहा कि उसने तकनीकी लिहाज से एक उन्न्त विद्युत इलेक्ट्रॉनिक्स टीम पहले ही तैयार कर ली है। यह टीम स्वैपिंग और चार्जिंग बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित करेगी और भविष्य के कारोबार की वृद्धि को रफ्तार देगी। गौरीनेनी ने कहा कि कंपनी आयात के जरिये भारत में कुछ इलेक्ट्रिक तिपहिया विनिर्माताओं को बैटरी की आपूर्ति पहले से ही कर रही है।
समूह ने कहा कि अमर राजा पावर सिस्टम्स और अमर राजा इन्फ्रास्ट्रक्चर का विलय की प्रक्रिया जारी है जो  इस वित्त वर्ष के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है। पिछले साल समूह के पुनर्गठन के दौरान इसकी घोषणा की गई थी। गौरीनेनी ने कहा, ‘इसके लिए हमें शेयरधारकों एवं बैंकरों से मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। हम इस साल के अंत तक एनसीएलटी से मंजूरी मिलने की भी उम्मीद करत हैं।’

First Published - September 18, 2022 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट