facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

देसी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट से पिछड़ी एमेजॉन

Last Updated- December 11, 2022 | 4:05 PM IST

ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन भारत में अपनी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी फ्लिपकार्ट से पिछड़ रही है। अमेरिका के एक शोध समूह बर्नस्टीन की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि भारत में प्रतिकूल रेगुलेटरी वातावरण और देश के छोटे-छोटे शहरों में विस्तार करने की चुनौतियों के चलते 6.5 बिलियन डॉलर के निवेश के बाद भी एमेजॉन सालाना फायदे में पिछड़ रही है। 
वैश्विक ऑनलाइन कंपनियों के लिए भारत एक उपयोगी बाजार है लेकिन यहां पर व्यापार जमाना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। भारत, एमेजॉन के लिए सबसे बड़ा विदेशी मार्केट है, साथ ही भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाले प्राइम मेंबरशिप के ग्राहक भी एमेजॉन के पास हैं। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक 6.5 बिलियन डॉलर के निवेश के बाद भी कंपनी का मुनाफा घटा है। 
इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि एमेजॉन को भारत में अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ बढ़ती हुई प्रतिस्पर्धा का दबाव अधिक झेलना पड़ रहा है, साथ ही 2 और 3 टियर के शहरों यानी छोटे शहरों में सीमित उपस्थिति भी एमेजॉन के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है।
ई-कॉमर्स के मामले में भारत में तीन कंपनियों का वर्चस्व है- एमेजॉन, फ्लिपकार्ट और रिलायंस जियो मार्ट। भारतीय बाजार ई-कॉमर्स के मामले में कई भागों में बंटा हुआ है। इसमें प्रोडक्ट की क्वालिटी और डिस्ट्रीबियूशन यानी की वितरण का नेटवर्क सबसे अहम है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एमेजॉन टियर 1 यानी बड़े शहरों में 5 मिलियन प्राइम कस्टमर्स के साथ टॉप पर है। 
जबकि फ्लिपकार्ट ने कपड़ो की कैटेगरी में अपनी बढ़त बना कर रखी है। लेकिन छोटे शहरों में नई ई-कॉमर्स कंपनी मीशो इस कैटेगरी में तेजी से आगे बढ़ रही है, खासतौर पर उन जगहों में जहां पर एमेजॉन अपनी पहुंच बनाने में लगभग फेल हुआ है। 
बर्नल्टीन की रिपोर्ट के मुताबिक देश में ई-कॉमर्स में फ्लिपकार्ट 23 बिलियन डॉलर की सालाना बिक्री के साथ पहले नंबर पर है जबकि एमेजॉन पिछले साल 18 से 23 बिलियन डॉलर के ग्रॉस मर्चेंडाइस वैल्यू यानी GMV के साथ दूसरे स्थान पर है और रिलायंस 4.6 बिलियन डॉलर की ई-कॉमर्स बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर है। 
 

First Published - September 1, 2022 | 3:53 PM IST

संबंधित पोस्ट