facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फ्यूचर ग्रुप का फोरेंसिक ऑडिट जरूरी: एमेजॉन

Last Updated- December 11, 2022 | 5:45 PM IST

अमेरिका की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन ने रवींद्र धारीवाल और जैकब मैथ्यु सहित फ्यूचर रिटेल के स्वतंत्र निदेशकों को पत्र लिखकर कहा है कि कंपनी और संस्थापक किशोर बियाणी के परिवार के कपटपूर्ण एवं दुर्भावनापूर्ण आचरण पर गौर किया जाए। अमेरिकी कंपनी ने कहा है कि ऐसे में यह जरूरी है कि तत्काल एक फोरेंसिक ऑडिट कराया जाए। उसने कहा है कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रवर्तक, अन्य पक्ष और उनके साथ काम करने वाले अन्य व्यक्ति कंपनी प्रशासन व्यवस्था को नजरअंदाज नहीं करेंगे।
फ्यूचर रिटेल के स्वतंत्र निदेशकों को एमेजॉन की ओर से भेजे गए पत्र को बिजनेस स्टैंडर्ड ने भी देखा है। पत्र में कहा गया है, ‘वास्तविकता यह है कि फ्यूचर रिटेल के स्वतंत्र निदेशक होने के नाते आप कंपनी, उसके प्रवर्तकों, निदेशकों और प्रबंधन के प्रमुख व्यक्तियों द्वारा की गई धोखाधड़ी की जांच करवा सकते हैं।’ रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ के साथ फ्यूचर के 3.4 अरब डॉलर के सौदे को रोकने के लिए एमेजॉन फ्यूचर रिटेल के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही है।
एमेजॉन ने फ्यूचर रिटेल के पूर्व स्वतंत्र निदेशक गगन सिंह, श्रीदेवी बाडिगा और शैलेंद्र भंडारी को भी पत्र लिखा है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन मधाबी पुरी, भारतीय रिजर्व बैंक की विशेषज्ञ समिति के चेयरपर्सन केवी कामत, बीएसई लिमिटेड के मुख्य नियामकीय अधिकारी नरीज कुलश्रेष्ठ, एनएसई लिमिटेड की मुख्य नियामकीय अधिकारी प्रिया सुब्रमण्यन को भी पत्र भेजा गया है। इसके अलावा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नैशनल बैंक, यूको बैंक और कतर नैशनल बैंक को भी पत्र भेजा गया है।
एमेजॉन ने कहा है कि फ्यूचरन रिटेल और बियाणी परिवार के खातों एवं वित्तीय लेनदेन की नियामकों, वैधानिक अधिकारियों और प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा व्यापक और स्वतंत्र जांच समय की मांग है।

First Published - July 7, 2022 | 1:12 AM IST

संबंधित पोस्ट