facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अंबानी ​​​​​​फिर एशिया के सबसे अमीर बने

Last Updated- December 11, 2022 | 6:27 PM IST

अपने प्रतिस्पर्धी गौतम अदाणी को पीछे छोड़ते हुए मुकेश अंबानी शुक्रवार को एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों अरबपति के बीच अंतर महज 1 अरब डॉलर का रह गया है।
3 जून को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की शुद्ध‍ हैसियत 99.7 अरब डॉलर रही, वहीं अदाणी समूह के संस्थापक की परिसंपत्ति 98.7 अरब डॉलर रही। यह जानकारी ब्लूमबर्ग के बिलियनेयर इंडेक्स से मिली, जो हर अरबपति की हैसियत को ट्रैक करता है।
इंडेक्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में अंबानी ने अपनी परिसंपत्तियों में 3.59 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की है जबकि अदाणी की परिसंपत्तियों में 2.96 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
ब्लूमबर्ग के इंडेक्स के मुताबिक, 65 वर्षीय अंबानी अब दुनिया भर में आठवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं और अदाणी उनसे ठीक पीछे नौवें स्थान पर हैं।
फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर सूची के मुताबिक, अंबानी अब दुनिया भर में छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी शुद्ध‍ हैसियत 5.4 अरब डॉलर बढ़कर 103.6 अरब डॉलर हो गई है। वहीं दूसरी ओर अदाणी की शुद्ध‍ हैसियत 7 करोड़  डॉलर बढ़कर 99.3 अरब डॉलर हो गई है, जो उन्हें नौवें स्थान पर पहुंचाता है।
अंबानी की परिसंपत्ति बढ़ी है क्योंकि आरआईएल का शेयर लगातार चढ़ रहा है औ्र यह शुक्रवार के कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई के आसपास कारोबार कर रहा था। आरआईएल का शेयर शुक्रवार को 2.2 फीसदी चढ़कर 2,779.5 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जिसमें पिछले दो कारोबारी सत्रों में भारी वॉल्यूम के बीच 7 फीसदी की उछाल आई है। कंपनी का बाजार पूंजीकरण अभी 18.80 लाख करोड़ रुपये है।
अंबानी की संपत्ति में इजाफा मार्च तिमाही में आरआईएल के शानदार नतीजे के कारण हुआ है, जिसने शुद्ध‍ लाभ में 22.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की और यह 16,203 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जिसे उच्च तेल रिफाइनिंग मार्जिन, दूरसंचार व डिजिटल सेवा में इजाफे के अलावा खुदरा कारोबार में बढ़ोतरी से सहारा मिला।

First Published - June 4, 2022 | 12:37 AM IST

संबंधित पोस्ट