facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

‘सहमति पत्र को अदालत में पेश करें अंबानी बंधु’

Last Updated- December 07, 2022 | 7:43 PM IST

अंबानी बंधुओं के बीच चल रहे विवाद का निपटारा करने के लिए बंबई उच्च न्यायालय ने अंबानी बंधुओं से पूछा है कि क्या वे रिलायंस ग्रुप के बंटवारे से पहले दोनों भाइयों के बीच हुए पारिवारिक सहमति पत्र को अदालत में पेश कर सकते हैं।


अदालत मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) और अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले आरएनआरएल के बीच हुए गैस आपूर्ति के समझौते से संबंधित मामले की सुनवाई कर रही है। आरएनआरएल के वकील राम जेठमलानी ने कहा कि कंपनी प्रस्तावित गैस आपूर्ति से जुड़े सहमति पत्र के हिस्से को न्यायालय में पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

आरएनआरएल की दलील है कि सहमति पत्र की शर्तें दोनों पक्षों के लिए लागू होती हैं। जबकि आरआईएल इस दस्तावेज को न्यायालय में पेश करने का विरोध कर रही है। रिलायंस समूह के बंटवारे से पहले सहमति पत्र पर दोनों भाइयों और उनकी मां कोकिलाबेन ने हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद ही दोनों भाइयों ने अपना अपना ग्रुप बनाया था।

आज की बहस के दौरान जे एन पटेल और के के तातेड़ की खंडपीठ ने कहा,  ‘सहमति पत्र का एक हिस्सा अदालत में पेश किया जा सकता है।’ हालांकि अदालत ने इस पत्र को पेश करने के लिए समय सीमा तय नहीं की है। उन्होंने कहा, ‘यदि बहस के दौरान हमें लगा कि सहमति पत्र को अदालत में पेश करना जरूरी है तो हम इसे पेश करने का निर्देश जरूर देंगे।’

First Published - September 2, 2008 | 11:46 PM IST

संबंधित पोस्ट