facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अंबानी ने कोल्ड ड्रिंक ब्रांड CAMPA COLA को खरीदा, PEPSI और COCACOLA को टक्कर देने की तैयारी

Last Updated- December 11, 2022 | 4:07 PM IST

 रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने दिल्ली स्थित प्योर ड्रिंक्स ग्रुप से घरेलू कोल्ड ड्रिंक ब्रांड कैम्पा का अधिग्रहण किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि रिलायंस ने इस सप्ताह ही दैनिक उपयोग के सामान यानी एफएमसीजी क्षेत्र में उतरने की घोषणा की थी। सूत्रों के मुताबिक यह सौदा करीब 22 करोड़ रुपये में होने का अनुमान है और रिलायंस रिटेल वेंचर्स इसे दिवाली के आसपास स्थानीय बाजारों में पेश करेगी। 

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने पहले ही अपने चुनिंदा स्टोरों पर इसके तीन संस्करण – कोला, नारंगी और नींबू फ्लेवर पेश किए हैं। इस समय कैम्पा को जालान फूड प्रोडक्ट्स द्वारा पैक किया जाता है। भारतीय शीतल पेय बाजार में अमेरिकी कोला कंपनियों – कोकाकोला इंडिया और पेप्सिको का दबदबा है। यह अधिग्रहण रिलायंस की तेजी से बढ़ते उपभोक्ता सामान क्षेत्र में प्रवेश करने की योजना का हिस्सा है। 
रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) की निदेशक ईशा अंबानी ने इस हफ्ते की शुरुआत में सालाना आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा था कि कंपनी अपना एफएमसीजी कारोबार शुरू करेगी। एफएमसीजी खंड में अपने विस्तार अभियान के हिस्से तहत रिलायंस पहले ही कई निर्माताओं के साथ बातचीत कर रही है। इनकी घोषणा सौदों को अंतिम रूप देने के बाद की जाएगी।
एक अनुमान के मुताबिक भारतीय एफएमसीजी बाजार 100 अरब डॉलर से अधिक का है। इसमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, रेकिट, पीएंडजी, नेस्ले जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों और डाबर, इमामी और मैरिको जैसी घरेलू कंपनियों का वर्चस्व है। रिलायंस अब इस खंड की अग्रणी कंपनी अडाणी विल्मर और अन्य एफएमसीजी कंपनियों से मुकाबला करेगी। 

कैम्पा कोला 1970 के दशक में प्योर ड्रिंक्स ग्रुप द्वारा बनाया गया एक पेय है। प्योर ड्रिंक्स ग्रुप ने 1949 में कोकाकोला को भारत में पेश किया और 1977 तक वह कोकाकोला का एकमात्र निर्माता और वितरक था। कोक को 1977 में देश छोड़ने के लिए कहा गया था। इसके बाद किसी विदेशी प्रतिस्पर्धा के अभाव में कैम्पा ब्रांड का अगले 15 साल तक भारतीय बाजार पर दबदबा रहा। इस समय यह सीमित संख्या में केवल कुछ बाजारों में ही बेचा जाता है। 

First Published - August 31, 2022 | 8:48 PM IST

संबंधित पोस्ट