facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एक बकाया कर्ज ने अदाणी को एनडीटीवी के ‘जबरन’ अधिग्रहण का मौका दिया

Last Updated- December 11, 2022 | 4:21 PM IST

अदाणी समूह द्वारा 34 साल पुराने मीडिया संस्थान एनडीटीवी के अधिग्रहण के बाद गौतम अदाणी दुनिया में मीडिया कारोबार की बडी हस्ती माने जाएगे। अदाणी दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इस अधिग्रहण के पीछे एक बकाया कर्ज है। जो नई दिल्ली टेलीविजन (एनडीटीवी) के संस्थापक प्रणय और राधिका रॉय ने 2009-10 में अरबपति मुकेश अंबानी से जुड़ी कंपनी से लिया था। 
विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) ने एनडीटीवी की प्रवर्तक कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड को 403.85 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था। 
इस ब्याज मुक्त कर्ज के बदले आरआरपीआर ने वीसीपीएल को वॉरंट जारी किए थे। जिनका अगर वह भुगतान नहीं कर सकी तो ऐसी स्थिति में उन्हें आरआरपीआर में 99.9 प्रतिशत हिस्सेदारी में बदलने का अधिकार होगा। 
 वीसीपीएल का स्वामित्व 2012 में बदल गया। अदाणी समूह की फर्म ने पहले इसके नए मालिक से वीसीपीएल का अधिग्रहण किया और फिर बकाया ऋण को मीडिया कंपनी में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी में बदलने के विकल्प का प्रयोग किया। इसके बाद अदाणी समूह ने देश के अधिग्रहण मानदंडों के अनुरूप जनता से अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए 493 करोड़ रुपये की खुली पेशकश की। 
प्रणय और राधिका रॉय ने अदाणी के इस कदम को जबरन या द्वेषपूर्ण अधिग्रहण माना और कहा कि ऐसा बिना किसी चर्चा, सहमति या नोटिस के किया गया। एनडीटीवी के अधिग्रहण के साथ ही अदाणी, जेफ बेजोस और मर्डोक परिवार की सूची में शामिल हो जाएंगे। 
 
 

First Published - August 24, 2022 | 7:29 PM IST

संबंधित पोस्ट