facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक जारी, दिवाली तक शुरू होगी 5जी सेवा- अंबानी

Last Updated- December 11, 2022 | 4:12 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज  के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को कहा कि तमाम संकटों में फंसी दुनिया के लिए भारत उम्मीद की एक नई किरण बनकर उभरा है। अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर होल्डर्स की 45वीं सालाना आम बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने देश के आगे के 25 साल की प्रगति के लिए ढांचा तैयार किया है। इस बैठक पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों के साथ-साथ कॉरपोरेट जगत की भी नजरें टिकी हुई थी।
दिवाली तक देश में 5जी सेवा शुरू

बैठक को संबोधित करते हुए अंबानी ने कहा कि जियो की 5जी सेवा दिवाली तक शुरू होगी। जियो ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के मेट्रो शहरों में दिवाली तक 5G सेवाओं को लॉन्च करने की घोषणा की। दिसंबर 2023 तक पूरे भारत को कवर करने के लिए इसे अन्य शहरों और कस्बों में तेजी से विस्तार किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हमने स्वदेशी रूप से एंड-टू-एंड 5G स्टैक विकसित किया है जो क्वांटम सुरक्षा जैसी उन्नत सुविधाओं से लैस होगी। इसे हमारे 2,000 से अधिक युवा जियो इंजीनियरों ने इन-हाउस विकसित किया है।

2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा जियो- अंबानी
इवेंट के दौरान मुकेश अंबानी ने बताया कि देश में 5जी के उन्नत सेवा पहुंचाने के लिए 2 लाख करोड़ से अधिक का निवेश करेगा। जियो का मकसद पैन इंडिया 5जी सेवा पहुंचाने का है। उन्होंने आगे कहा कि जियो के ग्राहकों की संख्या 42.1 करोड़ से अधिक हो गई है। जियो के ग्राहक हर महीने औसतन 20 जीबी डाटा का इस्तेमाल कर रहे हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले दोगुना है।

डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर हर दिन छह लाख से अधिक ऑर्डर

रिलायंस रिटेल के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 4.5 अरब विजिट हुई जो पिछले साल की तुलना में इसमें 2.3 गुना  बढ़ी है। इसके डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने अपनी वृद्धि जारी रखी है और हर दिन लगभग छह लाख ऑर्डर दिए जा रहे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.5 गुना अधिक है। इसने वेयरहाउसिंग और फुलफिलमेंट स्पेस को दोगुना कर 670 मिलियन सीयू फीट कर दिया, जिससे आपूर्ति स्थानों को देश भर में मांग केंद्रों से जोड़ा गया। कुल राजस्व में इसके ब्रांड का योगदान 65% से अधिक है।

First Published - August 29, 2022 | 3:15 PM IST

संबंधित पोस्ट