facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अपोलो करेगा नाइजीरिया में निवेश

Last Updated- December 07, 2022 | 7:00 PM IST

देश की अस्पताल शृंखला अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप नाइजीरिया में 250 बिस्तर की क्षमता वाले एक अस्पताल में 30 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए  बातचीत कर रही है।


अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप की प्रबंध निदेशक प्रीता रेड्डी ने बताया कि इस अधिग्रहण के लिए ग्रुप को लगभग 52 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी बातचीत चल रही है। हालांकि उन्होंने उस अस्पताल के बारे में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।

उन्होंने बताया, ‘हालांकि इस अधिग्रहण की सही लागत के बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है। हो सकता है कि हमें इस अस्पताल में निवेश भी करना पड़े। इसे भी अधिग्रहण की लागत में ही जोड़ा जाएगा।’ ग्रुप ने कोलकाता के एक कारोबारी अरविंद सराओगी के साथ देश भर में लगभग 100 अपोलो फ्रैंचाइजी क्लिनिक खोलने के लिए करार किया है।

प्रीता रेड्डी ने बताया कि ग्रुप इथियोपिया में भी एक 200 बिस्तर का नया अस्पताल भी बनाने की योजना बना रहा है। अपोलो इस अस्पताल के निर्माण के लिए वहां के स्थानीय कारोबारी के साथ संयुक्त उपक्रम बनाएगी। अपोलो इस परियोजना में बहुलांश हिस्सेदारी नहीं लेगी।

प्रताप सी रेड्डी ने बताया, ‘इस साल दिसंबर तक हम हमारी सेवा ले चुके सभी लोगों का रिकॉर्ड डिजिटल कर देंगे। इसके बाद वह एक यूनिवर्सल हेल्थ आईडी के इस्तेमाल से कभी भी देख सकते है।’ कंपनी इन रिकॉर्डो को चरणबद्ध तरीके से डिजिटल करेगी। यह काम हैदराबाद से शुरू होगा फिर उसके बाद ग्रुप के बाकी अस्पतालों में भी इसे लागू किया जाएगा।

इस सॉफ्टवेयर को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज विकसित कर रही है। इस व्यवस्था को लागू करने पर कंपनी लगभग 8.6 करोड़ रुपये खर्च करेगी। अपोलो ग्रुप अगले दो साल में 100 क्लिनिक स्थापित करने की योजना बना रहा है।

First Published - August 27, 2008 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट