वाणिज्यिक वाहन कंपनी Ashok Leyland की कुल बिक्री सितंबर 2022 में 84 प्रतिशत बढ़कर 17,549 इकाई हो गई।
Ashok Leyland ने सोमवार को जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि सितंबर, 2021 में उसने कुल 9,533 वाहनों की बिक्री की थी। बयान के अनुसार, कंपनी की घरेलू बिक्री आलोच्य माह में सालाना आधार पर 88 प्रतिशत बढ़कर 16,499 इकाई हो गई, जो एक साल पहले के इसी महीने में 8,787 इकाई थी।
वहीं, कंपनी का निर्यात भी सितंबर, 2022 में बढ़कर 1,050 इकाई पर पहुंच गया। एक साल पहले के इसी महीने में यह 746 इकाई था।