facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ऑडी ने भारतीय बाजार में उतारा अपना Q3 मॉडल, बिक्री में और तेजी की उम्मीद

Last Updated- December 11, 2022 | 4:08 PM IST

जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी ऑडी (Audi) वैश्विक आपूर्ति चिंताओं के बावजूद इस साल भारतीय बाजार में अपनी बिक्री में दो अंकीय वृद्धि बरकरार रखने में सफल रही है। कंपनी को भरोसा है कि आगामी त्योहारी मौसम में उसकी बिक्री में और तेजी आएगी। 
ऑडी इंडिया (Audi India) के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी भारतीय बाजार को लेकर काफी आशान्वित है। उन्होंने कहा कि घरेलू मांग में तेजी का सिलसिला त्योहारी मौसम में और जोर पकड़ने की उम्मीद है। 
भारतीय बाजार (Indian Market) में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए ऑडी (Audi) ने मंगलवार को अपने लोकप्रिय मॉडल Q3 को नए सिरे से पेश किया। दो साल के अंतराल के बाद Q3 अब फिर से भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी शोरूम कीमत 44.89 लाख रुपये रखी गई है। जनवरी-जून, 2022 के दौरान कंपनी की खुदरा बिक्री 49 प्रतिशत बढ़कर 1,765 इकाई हो गई जबकि एक साल पहले की पहली छमाही में कंपनी ने 1,181 इकाइयों की बिक्री की थी। 
इस संदर्भ में ढिल्लन ने कहा, ‘‘निस्संदेह पहली छमाही अच्छी रही। अब हम दहाई अंकों में उच्च वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए कोई सटीक अनुमान नहीं दिया जा सकता है।’’

First Published - August 30, 2022 | 3:36 PM IST

संबंधित पोस्ट