facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एनटीपीसी को अवंता का झाबुआ संयंत्र

Last Updated- December 11, 2022 | 3:56 PM IST

बिजली उत्पादन करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने गौतम थापर के अवंता ग्रुप से ऋणग्रस्त झाबुआ ताप विद्युत परियोजना (600 मेगावॉट) का अधिग्रहण किया है। यह अधिग्रहण ऋण शोधन अक्षमता एवं दिवालिया संहिता (आईबीसी) की प्रक्रिया के तहत किया गया है। यह ऐसी पहली परिसंपत्ति है जिसे एनटीपीसी ने नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) के जरिये हासिल की है।
एनटीपीसी के सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है लेकिन खबर लिखे जाने तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस सौदे का अनुमानित आकार 1,830 करोड़ रुपये है। इस ताप विद्युत इकाई में शेष 50 फीसदी हिस्सेदारी लेनदारों की होगी। झाबुआ संयंत्र का यह मामला मई 2019 में एनसीएलटी के पास भेजा गया था। अलवरेज ऐंड मार्शल ने झाबुआ पावर की कॉरपोरेट दिवालिया समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) पूरी की। अलवरेज ऐंड मार्शल इंडिया के प्रबंध निदेशक वेंकटरमण रंगनाथन ने कहा, ‘यह कई मोर्चों पर बेहद महत्वपूर्ण सौदा था, जिनमें आईबीसी के इस्तेमाल के साथ एनटीपीसी द्वारा पहला अधिग्रहण होना और ऋणदाताओं की भविष्य में झाबुआ पावर में 50 प्रतिशत इक्विटी होना मुख्य रूप से शामिल हैं। हम सीआईआरपी अवधि के दौरान एबिटा 2.5 गुना बढ़ने से इस 600 मेगावॉट क्षमता वाली कोयला आधारित विद्युत संयंत्र परियोजना के प्रदर्शन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। ‘
एनसीएलएटी ने इस साल जुलाई में झाबुआ के लिए समाधान योजना सौंपने के लिए एनटीपीसी की पात्रता को बरकरार रखा था। ऐसा अवंता द्वारा पेश किए गए एकमुश्त निपटान प्रस्ताव की प्रतिक्रिया में किया गया, जिसे एनसीएलटी ने वाणिज्यिक तौर पर उपयुक्त  नहीं पाया था। 
 

First Published - September 5, 2022 | 9:33 PM IST

संबंधित पोस्ट