facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बढने लगी है बेकरारी

Last Updated- December 07, 2022 | 6:02 PM IST

एक नामी सेलफोन कंपनी का बेहतरीन हैंडसेट खरीदे 25 साल की आकांक्षा को अभी महज दो महीने ही हुए हैं, लेकिन वह इसे बदलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर काम कर रही आकांक्षा को अब आईफोन खरीदने की धुन सवार है और वह बहुत खुश हैं क्योंकि अब उन्हें महज दो दिन इंतजार करना है।

आकांक्षा ही नहीं, युवाओं की एक पूरी फौज भारत में आईफोन का स्वागत करने के लिए बेताब हो रही है। एपल के साथ करार करने के बाद दूरसंचार कंपनियां एयरटेल और वोडाफोन 22 अगस्त से यहां के बाजार में आईफोन उतार रही हैं।

लेकिन इसके लिए पूछताछ का दौर तो अरसे पहले ही शुरू हो गया था। राजधानी के प्रमुख सेलफोन डीलरों की मानें, तो शायद ही किसी फोन के लिए इतने कॉल्स आए होंगे, जितने आईफोन के लिए आए।

जबरदस्त उत्सुकता

कनॉट प्लेस में कई सेलफोन डीलरों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि उनके स्टोर पर आने वाले ग्राहक आईफोन की ज्यादा मांग करते हैं। हालांकि एयरटेल और वोडाफोन की ओर से ही आईफोन मिलने की बात सबको पता है, लेकिन शहर के पॉश इलाकों में डीलरों से भी इनकी मांग की जा रही है।

एयरटेल और वोडाफोन के पास ही 10,000 से ज्यादा आईफोन के बुकिंग ऑर्डर आ चुके हैं। एक डीलर ने कहा, ‘अगर एयरटेल और वोडाफोन का सहारा लेने के बजाय एपल सीधे बाजार में यह फोन उतारती, तो शायद उसकी बिक्री कई गुना ज्यादा होती।’

उत्सुकता का आलम ऐसा है कि एयरटेल और वोडाफोन के कस्टमर केयर सेंटरों पर भी आईफोन के बारे में मालूमात हासिल करने वाले पहुंच जाते हैं। वोडाफोन के पूर्वी दिल्ली स्थित स्टोर के एक अधिकारी ने बताया कि रोजाना दर्जन भर लोग तो खास आईफोन के बारे में पूछने ही आते हैं।

आईफोन के लिए कुछ भी

मजे की बात है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा चर्चा बटोरने वाले इस फोन के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। नोएडा में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले संदीप वर्मा को बेहतरीन प्रदर्शन करने पर हाल ही में बोनस मिला है।

उन्होंने कहा, ‘हो सकता है, मैं इस रकम का इस्तेमाल घूमने पर करता, लेकिन अब मामला अलग है। अब तो मैं इससे आईफोन ही खरीदूंगा, कीमत चाहे जो भी हो।’ ग्रेटर नोएडा में एक निजी संस्थान से मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे प्रतीक मिश्र ने ‘एजूकेशन लोन’ लेने की तैयारी कर ली है। बैंक से उन्हें जो रकम मिलेगी, वह आईफोन खरीदने में काम आएगी।

First Published - August 21, 2008 | 12:16 AM IST

संबंधित पोस्ट