facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

विस्तार और उत्पाद में बदलाव करेगी बाटा

Last Updated- December 11, 2022 | 6:21 PM IST

फुटवियर निर्माता बाटा इंडिया का मार्च तिमाही का राजस्व एक साल पहले की अव​धि के मुकाबले करीब 13 प्रतिशत अ​धिक था और यह वित्त वर्ष 2019 की चौथी तिमाही के महामारी-पूर्व स्तरों के नजदीक था। हालांकि बिक्री ओमीक्रोन की वजह से प्रभावित हुई ​थी, लेकिन उपभोक्ता धारणा में सुधार को तिमाही के बाद के हिस्से में आई तेजी से मदद मिली। सुधार के बावजूद, राजस्व वृद्धि बाजार अनुमानों के अनुरूप नहीं रही। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 का समापन 40 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि के साथ किया।
कंपनी की बिक्री कीमत वृद्धि से योगदान और सुधरते उत्पाद मिश्रण के साथ वैल्यू वृद्धि पर आधारित है। स्नीकर से मजबूत योगदान से उत्पाद मिश्रण में सुधार आया। स्नीकर का कुल बिक्री में 20 प्रतिशत का योगदान है। पिछले दो वर्षों के दौरान कुल वृद्धि को फ्रेंचाइजी में विस्तार और शॉप-इन-शॉप स्टोरों से मदद मिली। हालांकि फ्रेंचाइजी की उप​स्थिति 75 प्रतिशत तक बढ़कर 303 स्टोर पर पहुंच गई, जो शॉप-इन-शॉप के लिए 73 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 236 स्टोर थी। इन फॉर्मेटों के विस्तार की रफ्तार भविष्य में बरकरार रहने की संभावना है।
कंपनी को आवाजाही बढ़ने, स्कूलों और कार्यालयों के खुलने और सामाजिक कार्यक्रमों में तेजी आने से प्रीमियम और अन्य श्रेणी के फुटवियर की मांग सुधरने का अनुमान है। हालांकि वैल्यू वृद्धि मजबूत रही है, लेकिन बिक्री अभी भी कोविड-पूर्व स्तरों पर पहुंचनी बाकी है, लेकिन सेंट्रम ब्रोकिंग रिसर्च का अनुमान है कि यह वित्त वर्ष 2020 की बिक्री से 15 प्रतिशत नीचे है। रिकवरी के बावजूद स्कूली जूतों और ऑफिस फुटवियर की मांग महामारी से पहले जैसे स्तरों पर नहीं पहुंची है।
हालांकि कंपनी ने सुधार दर्ज किया है, लेकिन यह शेयर वृद्धि के मोर्चे पर अपने प्रतिस्प​र्धियों से पीछे बना हुआ है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जय गांधी और प्रेमराज सुरवेस का कहना है, ‘वित्त वर्ष 2019-22 के दौरान, बाटा की रिकवरी काफी हद तक प्रतिस्प​र्धियों से कमजोर रही।’

First Published - June 11, 2022 | 1:07 AM IST

संबंधित पोस्ट