facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बेयर ने पेश की हृदय रोग की 127 रुपये की दवा

Last Updated- December 11, 2022 | 2:50 PM IST

बेयर ने दिल के दौरे से बचने की एक नई दवा पेश की है, जिसे इसने भारत में मर्क के साथ मिलकर विकसित किया है। इसके दाम प्रति गोली 127 रुपये हैं, जो वैश्विक कीमत की तुलना में काफी कम हैं। इलाज के दौरान हर रोज एक गोली लेनी होती है। 
कंपनी ने कहा कि वेरक्वो (वरिसिगुआट) नामक यह दवा दिल के दौरे वाले रोगियों के बीच हृदय रोग से होने वाली मौतों और बार-बार अस्पताल में भर्ती होने के डर को कम करने के लिए पहला स्वीकृत उपचार है। 
देश में दिल के दौरे वाले लोगों की संख्या 80 लाख से लेकर एक करोड़ तक है, जो इस मामले में इसे दुनिया की सबसे बड़ी आबादी में शामिल कर देती है।
दिल के दौरे वाले भारतीय रोगी पश्चिमी देशों के रोगियों की तुलना में तकरीबन 10 साल कम उम्र वाले हैं। इनकी औसत आयु 55 वर्ष से लेकर 60 वर्ष है। रोगियों की उम्र काफी कम होने के बावजूद प्रत्येक पांच में से तीन भारतीय रोगियों की मृत्यु उनके निदान के पांच साल के भीतर हो जाती है।
दिल का दौरा भारत में अस्पताल में भर्ती होने का सबसे आम हृदय रोग संबंधी कारण बना हुआ है। वेरक्वो दवा का नया वर्ग है। इसका अध्ययन ऐसे लोगों पर किया गया था, जिनमें हृदय संबंधी मृत्यु या दिल का दौरा पड़ने से अस्पताल में भर्ती होने का अधिक जोखिम था। बेयर का दावा है कि यह दवा रोगियों को अस्पताल में भर्ती न होने में मदद कर सकती है और ऐसे रोगियों के जीवित रहने की संभावना में सुधार कर सकती है।

First Published - September 27, 2022 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट