facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फसलों को कीड़े से बचाने के लिए बेस्ट एग्रोलाइफ ने लांच किया कीटनाशक

Last Updated- December 11, 2022 | 4:00 PM IST

फसल और खाद्य सुरक्षा से जुड़े उत्पाद बनाने वाली कंपनी बेस्ट एग्रोलाइफ लिमिटेड ने सीटीपीआर-आधारित दो कीटनाशक लांच किया हैं। कंपनी का कहना है कि ये कीटनाशक मिट्टी को उपजाऊ बनाये रखने के साथ ‘बॉलवर्म’ जैसे कीटों औैर तना को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों को प्रभावी तरीके से नियंत्रित करने में कारगर हैं। 
बेस्ट एग्रोलाइफ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विमल अलावधी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सीटीपीआर (क्लोरान्त्रानिलीप्रोल) एक अनूठा कीटनाशक है जो कीट प्रबंधन में काफी असरदार है। यह मृदा में पोषक तत्वों के वितरण में मददगार अर्थ्रोपोड्स को नुकसान पहुंचाए बगैर फसल को हानि पहुंचाने वाले कीटों की एक विस्तृत श्रृंखला को खत्म कर सकता है। 

अलावधी ने कहा, ‘‘सीटीपीआर आधारित कीटनाशक उत्पादों का उपयोग काफी व्यापक है और इसका बाजार वर्तमान में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का है। यह कीटनाशक बाजार में कुल आठ प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है। हालांकि अब तक हम सीटीपीआर के लिए दूसरे देशों पर निर्भर थे लेकिन सिटीजन और विस्तारा जैसे उत्पाद इस निर्भरता को कम कर करने में मददगार होंगे।’’

कंपनी के अनुसार, सिटीजन कीटनाशक गन्ना और चावल के अलावा गोभी, कपास, टमाटर, मिर्च, सोयाबीन, बैगन, अरहर, चने, काला चना, करेला, भिंडी, मक्का और मूंगफली की फसल के कीटों को नियंत्रित करने में कारगर है। यह बॉलवर्म, तना और फल को नुकसान पहुंचाने कीटों, तना मक्खी आदि को प्रभावी रूप से नियंत्रित करता है। वहीं विस्तारा नाम का कीटनाशक धान और गन्ने में ‘शूट बोरर’ और ‘स्टेम बोरर’ जैसे कीड़ों को बढ़ने से रोकता है और फसल की कम उपज से होने वाले नुकसान से उत्पादकों को बचाता है। इस तरह उत्पादन बढ़ाने में मदद करता है।

First Published - September 3, 2022 | 3:11 PM IST

संबंधित पोस्ट