facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत फोर्ज का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 160.37 करोड़ रुपये पर

Last Updated- December 11, 2022 | 4:40 PM IST

वाहन कलपुर्जा कंपनी भारत फोर्ज का चालू वित्त वर्ष की 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 160.37 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 152.75 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
भारत फोर्ज ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका परिचालन से प्राप्त एकीकृत राजस्व 2,851.46 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वर्ष अप्रैल-जून तिमाही में यह 2,107.68 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि पहली तिमाही में उसका कुल खर्च 2,643.95 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले समान अवधि में 1,874.24 करोड़ रुपये था।
भारत फोर्ज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक बीएन कल्याणी ने कहा कि कुल मिलाकर देखा जाए तो ऊंची लागत और बाजार परिस्थितियां कमजोर होने के बावजूद यूरोपीय बाजारों में परिचालन प्रदर्शन स्थिर रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में भारतीय परिचालन को 350 करोड़ रुपये का नया कारोबार मिला।
कंपनी ने कहा है कि जून तिमाही के एकीकृत नतीजों की तुलना पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के परिणामों से नहीं की जा सकती, क्योंकि दौरान सभी अनुषंगी, सहायक इकाइयों और संयुक्त उद्यमों के लेखा अवधि के बीच तालमेल बैठाया गया। इससे समूह के परिचालन प्रदर्शन को बेहतर तरीके से दर्शाया जा सकता है।

 

First Published - August 11, 2022 | 4:07 PM IST

संबंधित पोस्ट