facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भोपाल बनेगा परमाणु ऊर्जा उपकरण का केंद्र

Last Updated- December 07, 2022 | 6:47 PM IST

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की भोपाल इकाई जल्द ही परमाणु ऊर्जा उपकरण बनाने के मामले में देश भर का केंद्र बनने जा रही है।


केंद्रीय बिजली, वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जयराम रमेश के मुताबिक चीन से इस मामले में मिल रहे मुकाबले में यह इकाई इक्कीस साबित होगी।  रमेश ने बताया कि जल्द ही यहां 765 किलो वोल्ट और उससे ज्यादा क्षमता वाले हाई वोल्टेज डायरेक्ट लाइन ट्रांसफॉर्मरों का निर्माण शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘बीएचईएल में पहले ही 235 मेगावाट क्षमता वाले परमाणु टरबाइन बनाए जा रहे हैं। इन्हें कालपक्कम, काकरापार और नरौरा बिजली संयंत्र में लगाया जा चुका है। अब हमारा निशाना 1000 मेगावाट और 6000 मेगावाट के टरबाइन पर है। इसके लिए फ्रांस और रूस की कंपनियों से बातचीत की जा रही है।’

राज्य सरकार ने बीएचईएल की इस इकाई के परिसर में खाली पड़ी 2000 एकड़ जमीन की मांग की थी। लेकिन परमाणु टरबाइन इकाई के विस्तार में इस जमीन का इस्तेमाल हो जाएगा।

First Published - August 26, 2008 | 11:58 PM IST

संबंधित पोस्ट