facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आईफोन 14 (iPhone 14) लांचिंग के साथ Apple को बड़ा झटका, ब्राजील ने एप्पल के कई मॉडल की बिक्री पर लगाई रोक

Last Updated- December 11, 2022 | 3:48 PM IST

एप्पल (Apple) को iPhone की लांचिंग के साथ ही एक बड़ा झटका लगा है। ब्राजील की सरकार ने एप्पल (Apple)  के कई मॉडल को अपने देश में बिक्री पर रोक लगा दी है। इसमें एप्पल के सबसे अधिक बिकने वाले मॉडलो में से एक iPhone 12 भी शामिल है। सरकार द्वार iPhone 12 और उसके बाद आये सभी मॉडल्स की बिक्री पर रोक लगाई गई है। 

क्यों लगाया गया बैन
ब्राजील की सरकार द्वारा उन सभी मॉडल्स पर की बिक्री पर बैन लगाया है जिसके डिब्बे में चार्जर और इयरफोन नहीं होते हैं। यानी iPhone 12 और उसके बाद की सीरीज पर बैन लगाया गया है। एप्पल (Apple) का कहना है कि वह ब्राजील सरकार के इस आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी।

आपको बता दें कि एप्पल (Apple) ने पर्यावरण का हवाला देते हुए फोन के साथ चार्जर और इयरफोन देना बंद कर दिया है। इसके साथ ही ब्राजील की सरकार ने चार्जर और इयरफोन ने देने के कारण एप्पल (Apple) पर 23.8 लाख डॉलर का जुर्माना भी लगाया है। 

ग्राहकों को करना पड़ता है अधिक खर्च

ब्राजील की सरकार का कहना है कि एप्पल (Apple) के इस नियम के कारण ग्राहकों को फोन खरीदने के बाद भी चार्जर और ईयर फोन खरीदने में रुपये खर्च करने पड़ते हैं। जिसके कारण उनके जेब पर अधिक बोझ बढ़ता है। बाद में भी ग्राहको को एप्पल के स्टोर से ये दोनों चीजो खरीदनी ही पड़ती है तो इससे पर्यावरण को क्या फायदा मिलता है। सरकार का कहना है कि इस बात में कोई तर्क नहीं है कि बिना चार्जर के स्मार्टफोन बेचने से पर्यावरण को सुरक्षा मिलती है।

iPhone 14 की लांचिंग के  बाद बड़ा झटका

एप्पल (Apple) ने कल ही फार आउट (Far Out) कार्यक्रम के बाद आईफोन 14 को लांच किया है। आईफोन 14 के लांचिंग पर पूरी दुनिया की नजर थी। एप्पल (Apple) द्वारा iPhone 14 के चार मॉडल iPhone 14,  iPhone 14 Plus, iPhone 14 pro Max, iPhone 14 pro को लॉन्च किया गया है। एप्पल (Apple) को अपने इस मॉडल से काफी उम्मीद है, ऐसे में ब्राजील जैसे बड़े मार्केट में वहां की सरकार द्वारा बैन लगाना कंपनी के लिए बड़ा झटका है।

First Published - September 8, 2022 | 4:12 PM IST

संबंधित पोस्ट