facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत में फ्रैंचाइजी चाहे ब्रिटिश एयरवेज

Last Updated- December 07, 2022 | 8:00 PM IST

ब्रिटेन की नामी विमानन कंपनी ब्रिटिश एयरवेज भारत में किसी साझेदार की तलाश कर रही है। कंपनी फ्रैंचाइजी साझेदारी समझौते के लिए भारत की घरेलू विमानन कंपनियों के बीच कोई माकूल सहयोगी ढूंढ रही है।


अगर ब्रिटिश एयरवेज अपनी मुहिम में कामयाब हो जाती है, तो उसे भारत में अपने नेटवर्क में अच्छा खासा विस्तार करने का मौका मिल जाएगा। उसके लिए फायदा यह होगा कि एक रुपये का भी निवेश उसे नहीं करना पड़ेगा। फिलहाल विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की नीति के कारण विदेशी विमानन कंपनियां भारतीय कंपनियों में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इक्विटी नहीं ले सकती हैं।

ब्रिटिश एयरवेज दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी फ्रैंचाइजी समझौते के तहत तमाम एयरलाइंस के साथ काम कर रही है। इसके तहत वह उन कंपनियों को अपने ब्रांड, कोड और प्रबंधन कौशल का इस्तेमाल करने की अनुमति देती है। लेकिन किसी भी घरेलू एयरलाइन में वह किसी तरह का निवेश नहीं करती है। सूत्रों के मुताबिक गो एयर समेत कई भारतीय घरेलू विमानन कंपनियों से ब्रिटिश एयरवेज की बातचीत चल रही है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव अशोक चावला ने इस बात की पुष्टि की कि ब्रिटिश एयरवेज फ्रैंचाइजी समझौते के लिए संभावनाएं तलाश रही है। उन्होंने बताया, ‘जब तक भारतीय कंपनी को हथियाने की कोशिश नहीं होती है, तब तक हमें फ्रैंचाइजी समझौते से कोई दिक्कत नहीं है।’

चावला ने बताया कि इस मसले पर ब्रिटिश एयरवेज की मंशा जानने के लिए मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी 15 सितंबर को ब्रिटिश एयरवेज के अधिकारियों से मिलेंगे। विदेशी और घरेलू एयरलाइंस के बीच फ्रैंचाइजी एग्रीमेंट के बारे में भारत सरकार के पास कोई भी कानून या दिशानिर्देश नहीं है।

First Published - September 4, 2008 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट