facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मजबूत शिकायत निवारण प्रणाली जल्द तैयार करें

Last Updated- December 11, 2022 | 3:41 PM IST

सरकार ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) को चुनिंदा उपभोक्ताओं के लिए नेटवर्क शुरू करने से पहले ई-कॉमर्स कंपनियों जैसी मजबूत शिकायत निवारण प्रणाली पर काम करने के लिए कहा है। 
ओएनडीसी की टीम नेटवर्क पर इसे उपलब्ध कराने से पहले आमलोगों के विश्वास के लिए एक विस्तृत योजना पर काम कर रही है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस माह के अंत तक रणनीति तैयार कर ली जाएगी और सरकार को सौंपी जाएगी। 
अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘कुछ साल पहले तक अधिसंख्य लोग ई-कॉमर्स कंपनियों से खरीदारी करना नहीं चाहते थे। हालांकि, धीरे-धीरे उनलोगों ने ऐसा सिस्टम तैयार किया जहां ग्राहक आसानी से सामान वापस कर सकें, ग्राहकों के लिए बहुसंख्य विकल्प आदि से यह मंच काफी लोकप्रिय हो गए। जब ओएनडीसी शुरू होगा तब उसकी तुलना इन प्लेटफॉर्म से की जाएगी।’
अप्रैल में ओएनडीसी को पांच शहरों, बेंगलूरु, नई दिल्ली, भोपाल, शिलॉन्ग और कोयंबत्तूर में कुछ करीबी समूहों के साथ शुरू किया गया था। इसके बाद इसे बढ़ाकर 15 और शहरों तक ले जाया गया। पूरी तरह से शुरू करने से पहले अभी कुछ चुनिंदा लोगों पर इसका प्रयोग किया जाएगा। उद्योग और आंतरिक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए विभाग (डीपीआईआईटी) की यह पहल है। ओएनडीसी का उद्देश्य डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक नेटवर्क पर वस्तुओं का आदान-प्रदान के सभी पहलुओं को खुले नेटवर्क में बढ़ावा देना है। एक निजी क्षेत्र के स्वामित्व वाली गैर लाभकारी कंपनी ओएनडीसी की स्थापना पिछले साल दिसंबर में की गई थी ताकि डिजिटल कॉमर्स में पारस्परिकता शुरू करने के लिए क्रायान्वयन का प्रबंधन किया जा सके। 
सरकार ने अब ओएनडीसी को लेनदेन में शामिल प्रत्येक हितधारक के लिए सभी संभावित परिदृश्यों, विस्तृत प्रक्रियाओं और जिम्मेदारी का पता लगाने के लिए कहा है। अधिकारी ने बताया, ‘सभी बड़े खतरों पर काम किया जा रहा है। हम सुझावों के आधार पर ओएनडीसी को अधिक मजबूत बनाना चाहते हैं। सार्वजनिक रूप से इसका परीक्षण करने से पहले ओएनडीसी को सभी हितधारकों से सुझाव लेने के लिए एक संपूर्ण ढांचा बनाना होगा और इस माह के अंत तक इसी सार्वजनिक डोमेन पर रखना होगा।’
 

First Published - September 12, 2022 | 9:39 PM IST

संबंधित पोस्ट