facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फेस्टिव सीजन में वाहनों की बिक्री में आया बंपर उछाल

Last Updated- December 11, 2022 | 2:26 PM IST

त्योहार का सीजन होने और चिप की आपूर्ति में सुधार आने से देश में विभिन्न वाहन बनाने वाली कंपनियों की सालाना बिक्री में बढ़ौतरी हुई है। बता दें पिछले वर्ष सेमीकंडक्टर की कमी की वजह से वाहनों की आपूर्ति काफी प्रभावित हुई थी। 

शनिवार को मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि सितंबर में उसकी कुल थोक बिक्री दोगुना बढ़कर 1,76,306 इकाई रही है। वहीं सितंबर 2021 में देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी को इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों की भारी किल्लत होने से 86,380 इकाइयों की ही आपूर्ति कर पाई थी। 

मारुति सुजुकी की तरफ से कहा गया कि उसकी छोटी कारों की बिक्री बढ़कर 29,574 इकाई हो गयी है। जोकि एक साल पहले 14,936 यूनिट थी। वहीं कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री 72,176 यूनिट हो गई है, जो पिछले वर्ष 20,891 यूनिट थी। सितंबर में मारुति सुजुकी की अन्य वाहनों की बिक्री भी बढ़ी है। 

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड की सितंबर में थोक बिक्री 38 फीसदी बढ़ी। उनकी कुल बिक्री 63,201 यूनिट रही। जबकि पिछले वर्ष सितंबर में कंपनी 45,791 यूनिट की ही सप्लाई कर पायी थी। कंपनी ने का कहना है कि उसकी घरेलू थोक बिक्री पिछले महीने 50 फीसदी बढ़। कंपनी कि बिक्री बढ़कर 49,700  यूनिट रही है। पिछले साल सितंबर में यह 33,087 यूनिट थी। 

वहीं टाटा मोटर्स का कहना है कि सितंबर में उसकी घरेलू स्तर पर कुल बिक्री 44 फीसदी बढ़ गई है। इस साल इसकी कुल बिक्री 80,633 यूनिट हो गई जो पिछले वर्ष 55,988 यूनिट थी। बात यात्री वाहनों की करें तो पिछले महीने कुल घरेलू बिक्री 85 फीसदी बढ़कर 47,654 यूनिट  हो गई। जबकि सितंबर 2021 में यह 25,730 यूनिट थी।

वहीं अन्य वहां कंपनियों जैसे- होंडा, स्कोडा, आदि ने भी अपने कुल बिक्री में बढ़ौतरी कि बात बताई है। कुल मिला कर त्योहार के सीजन का फ़ायदा वाहन कंपनियों को मिल रहा है और ऑटो-सेक्टर पिछले साल कि तुलना में बेहतर प्रदर्शन करता नज़र आ रहा है।

First Published - October 2, 2022 | 9:23 AM IST

संबंधित पोस्ट