facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ई-एसयूवी खंड में बीवाईडी की दस्तक

Last Updated- December 11, 2022 | 1:51 PM IST

चीन की कार निर्माता बीवाईडी ने मंगलवार को भारत में अपना इले​क्ट्रिक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ‘एट्टो 3’ पेश किया। इसी के साथ कंपनी ने हुंडई के कोण और एमजी के जेडएस ईवी के साथ मुकाबला करने के लिए इस सेगमेंट में प्रवेश कर लिया है।
बीवाईडी जनवरी 2023 से ग्राहकों को एट्टो-3 की डिलिवरी शुरू करेगी। पिछले साल नवंबर में, इस कार निर्माता ने भारत में अपना पहला मॉडल ई6 पेश किया था, जो कई जरूरतें पूरी करने वाला 
इले​क्ट्रिक वाहन है। बीवाईडी इंडिया के कार्यकारी निदेशक केत्सू झांग ने इस वाहन की पेशकश के अवसर पर कहा, ‘हमने अगले साल के दौरान भारत में बीवाईडी एट्टो-3 के 15,000 वाहन बेचने का लक्ष्य रखा है और एक स्थानीय निर्माण इकाई लगाने की योजना बनाई है।’ कंपनी ने एट्टो-3 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। 
मौजूदा समय में, चीनी कार निर्माता ने कम्पलीटली नॉक्ड डाउन (सीकेडी) वाहनों का आयात करने और इन्हें तमिलनाडु में अपनी श्रीपेरंबुदूर इकाई में असेंबल करने की योजना बनाई है।  टाटा मोटर्स मौजूदा समय में अपने एसयूवी टाटा नेक्सन के साथ भारत में इले​क्ट्रिक यात्री वाहन बाजार में दबदबा बनाए हुए है। 

First Published - October 11, 2022 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट