facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

BYJU’S 2500 कर्मचारियों की करेगा छंटनी, विदेश में विस्तार की योजना पर कर रही काम

Last Updated- December 11, 2022 | 1:46 PM IST

BYJU’S Layoff 2022: देश की सबसे बड़ी एडटेक कंपनी BYJU’S बड़े पैमाने पर छंटनी करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार BYJU’S अगले छह महीने में 5 फीसदी यानी लगभग 2,500 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। वहीं दूसरी तरफ कंपनी 10,000 शिक्षकों की भर्ती करने की योजना बना रही है। BYJU’S में लगभग 50,000 से अधिक कर्मचारी हैं।
BYJU’S 2500 कर्मचारियों की करेगी छंटनी

BYJU’S विदेश में विस्तार करने की योजना पर काम कर रही है। यह नई योजना कंपनी को विस्तार करने और लाभ कमाने में मदद देगी। कंपनी गैर-जरूरी खर्चों पर लगाम कसना चाहती है। इसलिए अगले छह महीनें में कपंनी ने 2,500 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई हैं। यह छंटनी तकनीक समेत कई विभागों से हो सकती है।
10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

BYJU’S की सह-संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ ने बताया कि आने वाले साल में कंपनी भारत से बाहर विदेशों में अपना विस्तार करने की योजना पर काम करना शुरू करेंगी। इसेक लिए 10,000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। आपको बता दें कि 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी 4,588 करोड़ रुपये घाटे में थी। विदेशों में कारोबार का विस्तार करके कंपनी मार्च 2023 तक मुनाफा कमाना चाहती है।
BYJU’S को हुआ भारी नुकसान

BYJU’S ने दावा किया कि देशभर में उसके 200 से ज्यादा सक्रिय सेंटर चल रहें हैं। कंपनी ने साल 2022 के अंत तक इसे 500 सेंटरों तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। आपको बता दें कि 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में बायजू 4,588 करोड़ रुपये घाटे में थी। जो एक साल की तुलना में 19 गुना अधिक है। भारत में BYJU’S ऐप के करीब 8 करोड़ यूजर्स हैं। 

First Published - October 13, 2022 | 2:02 PM IST

संबंधित पोस्ट